Air India की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15% की कटौती
Air India ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15% की कटौती का किया ऐलान, Dreamliner हादसे के बाद सुरक्षा जांच जारी

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15% की कटौती की Air India ने
- AI171 हादसे में 241 लोगों की मृत्यु
- 33 में से 26 ड्रीमलाइनर विमान सेवा में लौटे
- 15% अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में कटौती
- यात्रियों को रिफंड या वैकल्पिक उड़ान का विकल्प
- जांच अभी भी जारी, बोइंग 777 पर भी अतिरिक्त निरीक्षण
Air India ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15% की कटौती का किया ऐलान, Dreamliner हादसे के बाद सुरक्षा जांच जारी
नई दिल्ली, 19 जून 2025 — एयर इंडिया ने बुधवार को एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि वह अपनी वाइडबॉडी विमान सेवाओं पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15% की कटौती करेगी। यह निर्णय हाल ही में हुए एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटना के बाद की सुरक्षा जांच और परिचालन बाधाओं को देखते हुए लिया गया है।
एयर इंडिया के अनुसार, यह कदम "ऑपरेशनल स्थिरता सुनिश्चित करने, कार्यक्षमता बढ़ाने और यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने" के लिए उठाया गया है।
AI171 हादसे के बाद भारी शोक, कंपनी ने जताया दुख
जैसा कि आप जानते हैं कि पिछले सप्ताह एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 की दुखद दुर्घटना में 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मृत्यु हो गई थी। कंपनी ने इसे "हमारे परिवार की अपूरणीय क्षति" बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।
"हम मृतकों के परिवारों के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं और हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं," – एयर इंडिया।
सुरक्षा जांच जारी, 33 में से 26 विमान सेवा में लौटे
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा बोइंग 787-8/9 बेड़े की 'एन्हांस्ड सेफ्टी इंस्पेक्शन' अनिवार्य की गई थी। एयर इंडिया ने बताया कि उसके 33 विमानों में से 26 की जांच पूरी हो चुकी है और उन्हें सेवा में वापसी की अनुमति मिल गई है। शेष विमानों की जांच आगामी दिनों में पूरी होगी।
इसके साथ ही, एयर इंडिया अब अपने बोइंग 777 बेड़े पर भी अतिरिक्त सुरक्षा जांच शुरू करने जा रही है।
भू-राजनीतिक संकट और रात्रिकालीन प्रतिबंध ने भी प्रभावित किया संचालन
कंपनी ने अपनी विक्षप्ति में यह भी बताया कि मध्य-पूर्व में जारी तनाव, यूरोप और पूर्वी एशिया में एयरस्पेस पर रात्रिकालीन प्रतिबंध, और पायलट व इंजीनियरों की अतिरिक्त सतर्कता के चलते भी पिछले 6 दिनों में 83 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।
20 जून से लागू होगी कटौती, मध्य जुलाई तक जारी रहने की संभावना
मौजूदा स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया ने निर्णय लिया है कि 20 जून से लेकर कम से कम मध्य जुलाई तक 15% उड़ानों में कटौती की जाएगी। इससे एयरलाइन को अतिरिक्त "रिज़र्व एयरक्राफ्ट" उपलब्ध रहेंगे ताकि आपात स्थितियों से निपटा जा सके।
कंपनी ने कहा है कि जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द होंगी, उन्हें पहले से सूचित किया जाएगा और वैकल्पिक फ्लाइट, फ्री रिशेड्यूलिंग या पूर्ण रिफंड का विकल्प दिया जाएगा।
"आपके सहयोग से फिर उठ खड़े होंगे" — एयर इंडिया
अपने बयान के अंत में एयर इंडिया ने कहा:
"यह कटौती एक पीड़ादायक लेकिन आवश्यक कदम है, जिससे हम अपने संचालन को स्थिर कर सकें और यात्रियों को अंतिम समय में होने वाली असुविधा से बचा सकें। हमें विश्वास है कि आपके समर्थन से हम इस कठिन समय से उबरकर फिर से विश्वास प्राप्त करेंगे।"
Air India to reduce international services
— Air India (@airindia) June 18, 2025
on widebody aircraft by 15%
Move to ensure stability of operations, better efficiency and minimise inconvenience to passengers
Air India remains in mourning on the tragic loss of 241 passengers and crew members aboard flight AI171. Our…


