कर्नाटक में बढ़ रहे हार्ट अटैक, सरकार सख्त! कोविड वैक्सीन से हो रही मौतें? जांच शुरू!
Karnataka sees a surge in heart attacks; the government is taking strong action. Are the deaths linked to the Covid vaccine? An investigation is underway.

20 से अधिक मौतें, 10 दिन में रिपोर्ट!
- मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की बड़ी चेतावनी!
- कर्नाटक में हार्ट अटैक से मौतें
- हासन ज़िले में अचानक मौतें
Karnataka sees a surge in heart attacks; the government is taking strong action. Are the deaths linked to the Covid vaccine? An investigation is underway.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हासन ज़िले में लगातार हो रही दिल के दौरे से मौतों पर जताई गंभीर चिंता, विशेषज्ञ समिति गठित
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हासन ज़िले में लगातार हो रही दिल के दौरे से मौतों पर जताई गंभीर चिंता, विशेषज्ञ समिति गठित, जानिए पूरी रिपोर्ट
बेंगलुरु, 1 जुलाई 2025: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य के हासन ज़िले में हाल ही में 20 से अधिक लोगों की हार्ट अटैक से हुई मौतों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि इस मामले की गहराई से जांच के लिए जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज़ एंड रिसर्च के निदेशक डॉ. रविंद्रनाथ के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक समिति गठित की गई है। समिति को 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
जांच के केंद्र में युवा वर्ग और कोविड वैक्सीन के प्रभाव
सिद्धारमैया ने बताया कि फरवरी 2025 में इसी समिति को राज्य में युवाओं में अचानक हो रही मौतों के पीछे के कारणों की गहन जांच करने और यह जानने के लिए भी कहा गया था कि कोविड वैक्सीन का इन मामलों में कोई दुष्प्रभाव तो नहीं रहा। इस दिशा में हृदय रोगियों की जांच और विश्लेषण की प्रक्रिया भी चल रही है।
उन्होंने कहा,
“हम बच्चों, युवाओं और आम लोगों की ज़िंदगी की अहमियत को समझते हैं और उनके परिवारों की चिंता में भागीदार हैं।”
सरकार की पहल : हृदय स्वास्थ्य पर निगरानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता का स्वास्थ्य है और इसी उद्देश्य से पहले ही 'हृदय ज्योति' और 'गृह आरोग्य' जैसी योजनाएं लागू की गई हैं ताकि हृदय संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान की जा सके।
फिर उठे कोविड वैक्सीन को लेकर सवाल
सिद्धारमैया ने यह भी कहा कि
“इन अचानक हो रही मौतों के पीछे कोविड वैक्सीन के संभावित दुष्प्रभावों को नकारा नहीं जा सकता। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई अध्ययन सामने आए हैं, जिनमें कोविड टीकों और बढ़ते दिल के दौरे के मामलों के बीच संभावित संबंध की बात कही गई है।”
BJP नेताओं की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि
“BJP इस गंभीर मसले का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। उन्हें दूसरों की आलोचना करने से पहले अपने अंतरात्मा से सवाल पूछना चाहिए।”
सार्वजनिक अपील
मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को छाती में दर्द या सांस लेने में तकलीफ हो रही है, तो तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र जाएं और जांच कराएं। उन्होंने कहा कि ऐसे लक्षणों को हल्के में न लें, क्योंकि समय पर जांच से गंभीर स्थितियों से बचा जा सकता है।
कर्नाटक सरकार ने हसन ज़िले में अचानक हो रही मौतों को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय समिति गठित की है। रिपोर्ट के आधार पर ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है। वहीं, भाजपा पर ऐसे संवेदनशील मामलों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए सिद्धारमैया ने विपक्ष को चेताया है कि स्वास्थ्य जैसे विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।


