रायपुर दिनांक 9 अगस्त 2019. अगस्त क्रांति दिवस (Quit India Movement) पर शुक्रवार को राजधानी रायपुर के कांग्रेस भवन से विशाल तिरंगा यात्रा निकली। रैली में राजसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा रायपुर शहर के प्रथम नागरिक महापौर प्रमोद दुबे, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री गिरीश देवांगन, महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे, कांगेस सेवादल छत्तीसगढ़ प्रभारी, प्रताप नारायण मिश्रा कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरूण ताम्रकार सहित सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल हुए।
शहर कांग्रेस के प्रवक्ता मो. फहीम ने बताया कि कांग्रेस भवन गांधी मैदान में आज अगस्त क्रांति दिवस का आयोजन किया गया। सबसे पहले राजसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा मुख्य अतिथ्य ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं सलामी दी गयी। महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर गिरीश देवांगन ने माल्यार्पण किया गया। सुबह 11 बजे कांग्रेस भवन से तिरंगा यात्रा शुरू हुई, हाथों में तिरंगा थामें हुए भारत माता की जय की नारे लगाते हुए आगे बढ़ी।
तिरंगा यात्रा कांग्रेस भवन गांधी मैदान से कालीबाडी चौक महिला थाना चौक, राजीव गांधी चौक, अम्बेटकर चैक से होते हुए राजीव भवन शंकर नगर पहुंची। यहा यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में कांग्रेस सेवादल की भागीदारी महत्वपूर्ण रही।
यात्रा में इंदरचंद धारीवाल, सुभाष शर्मा, अशोक राज आहूजा, सुयमणी मिश्रा, कन्हैया अग्रवाल, कल्पना पटेल, नारायण कुर्रे, सुरेश ठाकुर, विकास तिवारी, मदन तालेड़ा धनंजय ठाकुर, मो. फहीम, सारिक रईस खान, सायरा खान, शब्बीर खान, सतीश जैन, आशा चौहान, रियाज अहमद, सत्येन्द्र वर्मा, नवीन चंद्राकर, प्रशांत टेंगढी, कामरान अंसारी, दाउलाल साहु, सहदेव व्यवहार, अरूण जंघेल, सुनील भुआल, सुनीता शर्मा, माधव साहु, बंशी कन्नौजे, शरण सिंह ठाकुर, अनिल पंजाबी, महेश सोनी, इश्वर चक्रधारी, अशोक पांडेय, दिनेश फुटान, अशोक टाकुर, भीम यादव, नितिन ठाकुर, शाहरूक असरफी, संदीप तिवारी, मुरली साहु, बाकर अब्बास, एवं आदि सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।