नई
दिल्ली, 12 जुलाई 2019. चीनी स्मार्टफोन निर्माता श्याओमी (Xiaomi) ने इस बात की पुष्टि की है कि रेडमी के20 (RedmiK20) और के20 प्रो (RedmiK20 Pro) को भारत में 17 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।
भारत
में कंपनी के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की।
उन्होंने
ट्वीट किया,
“एमआई के प्रशंसक, नॉकआउट पंच का यह समय है। रेडमी के20 और रेडमी के 20 प्रो को 17 जुलाई को लॉन्च कर दिया जाएगा।”
Features of RedmiK20 & RedmiK20 Pro
के20 और के20
प्रो दोनों में ही 6.39 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड पैनल है, जिसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91.9
प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो शामिल है।
इसके
अलावा के20 प्रो को स्नैपड्रैगन 855 एसओसी द्वारा संचालित किया गया है, जिसे एड्रेनो 640 जेपीयू और 8जीबी तक रैम के साथ जोड़ा गया है जबकि
के20 में स्नैपड्रैगन 730 एसओसी है।