अखिलेश ने भाजपाई मीडियाकर्मी (!) को हड़काया, तो भाजपा ने वीडियो ट्वीट कर खुद की और मीडियाकर्मी की थू-थू कराई

hastakshep
28 Jan 2022
अखिलेश ने भाजपाई मीडियाकर्मी (!) को हड़काया, तो भाजपा ने वीडियो ट्वीट कर खुद की और मीडियाकर्मी की थू-थू कराई

उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 का शंखनाद (Uttar Pradesh Vidhan Sabha 2022) चुका है। भाजपा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा (BJP took a jibe at SP President Akhilesh Yadav) है कि वो चुनाव में दिख रही हार से बौखला गए हैं

लखनऊ, 28 जनवरी 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का शंखनाद चुका है, और तमाम नेताओं के बीच आरोप – प्रत्यारोप की बाढ़ आ गई है। ऐसे में कॉरपोरेट वित्तपोषित मीडिया भाजपा के स्वयंसेवक की तरह आचरण कर रहा है और सपा मुखिया अखिलेश यादव उसके निशाने पर रहते हैं।

इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भाजपाई मीडियाकर्मी समझे जाने वाले एक टीवी कर्मचारी को कह रहे हैं कि अब वो उनके चैनल पर नहीं बैठेंगे। सपा मुखिया के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर तंज कसा और कहा कि वो चुनाव में दिख रही हार से बौखला गए हैं। लेकिन इस क्लिप को लेकर भाजपा ने खुद अपनी और भाजपाई मीडियाकर्मी समझे जाने वाले उक्त टीवी कर्मचारी की तू-थू करा ली है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक निजी समाचार चैनल चैनल टीवी9 भारतवर्ष के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां वो एक एंकरिंग कर रहे मीडियाकर्मी से नाराज हो गए और कहने लगे कि अब आपका टाइम खत्म हो गया है, इसलिए मैं जाना चाहता हूं और मैं अब आपके चैनल पर कभी नहीं बैठूंगा। ये मेरा आखिरी इंटरव्यू है, इसके मैं नहीं बैठूंगा। इसके बाद जब एंकर ने यादव से दोबारा सवाल किया तो उन्हें गुस्सा आ गया। ऐसे में वो कहते नजर आए को आप लोग बायस्ड हैं। मैं नहीं बैठूंगा।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि यूपी में विकास को लेकर आप कुछ नहीं पूछ रहे और भाजपा में जो अपराधी हैं, उनका नाम भी नहीं ले रहे। यूपी को जिस तरह से बर्बाद किया गया, आपने उसके बारे में सवाल नहीं किया। बाद में अखिलेश यादव एंकर से ये भी कहते हुए नजर आए कि आपने तो आधे घंटे का समय मांगा था और मैं इससे अधिक नहीं बैठूंगा। मेरा समय हो चुका है, इसलिए मैं जा रहा हूं।

इस पर क्या बोली भाजपा?

अखिलेश यादव के इस साक्षात्कार को लेकर उत्तर प्रदेश भाजपा ने ट्वीट किया है। ट्वीट में एक छोटा का वीडियो भी है। वहीं, कैप्शन में लिखा है, "चुनाव में दिखती साफ हार से अखिलेश यादव बौखला गए हैं। उन्हें पता चल चुका है कि वो हार रहे हैं। इस वजह से गुस्सा उनकी नाक पर साफ दिखाई दे रहा है।"

अब ये समझ में नहीं आ रहा कि भाजपा अखिलेश यादव पर सवाल उठा रही है या अखिलेश यादव के सवालों को ट्वीट कर खुद की और उक्त मीडियाकर्मी की थू-थू करा रही है?

https://twitter.com/BJP4UP/status/1486590557392490496

सोशल मीडिया पर चटखारे ले रहे हैं लोग

https://www.facebook.com/shilpi.chaudhary.161/posts/2629791327152193?cft<0>=AZWINnDMQLrK0Gyaw3e94nut8vDaRKi9Qmb7umgZioPqVkkImKIoYun6HmBslDHK6uQyjBEuQUxewNXgmeLaBhEyWzklxHEqxNZnNZrYuD1CNZTtxeKyQM7eD0Myp_xzJaqv7wy00L8zlBSGPNi_abGG8G78ZvGwvRQcImAn6Tz4fQ&tn=%2CO%2CP-R

https://www.facebook.com/awesh.tiwari/posts/10226660817884275?cft<0>=AZXWh0PeOcX7CG3xSC0ypTHuIZ4LgsKOikV2E6XDQlSH9MS_n4ui8LLv82041L248OvREUcVPAKmFNn5cZG9V9r_U7dQFxYxK0urH3Hs58CBt3fDQ1alRkzc9rwZrgaTFh8&tn=%2CO%2CP-R

https://www.facebook.com/awesh.tiwari/posts/10226659622734397?cft<0>=AZWV4RBiprus06325NO72fVyKc6WwtgIbtUJ-r08MWK9QkIO2XFs72xAXQkL50jQJt8FcuF5J8uKfvBPKpuWX5UfR0vGd25f8qXhDm0i0COzuBRp7P0oOAbom0TU2-wGU8ZRmEOyr10ifTzikHydzvlA&tn=%2CO%2CP-R

अगला आर्टिकल