Advertisment

बिहार विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव से पहले सियासी ड्रामा, लालू यादव का कथित ऑडियो वायरल

author-image
hastakshep
25 Nov 2020
New Update
नीतीश कुमार मुख्य 'मौका' मंत्री और मोदी उप मुख्य 'धोखा' मंत्री !

Advertisment

Alleged audio of Lalu Yadav, political drama before Bihar Assembly Speaker's election

Advertisment

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2020. बिहार में आज विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ, लेकिन इसके पहले ही राज्य की सियासत गर्म हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर राजग के विधायकों को फोन करने का आरोप लगाया है।

Advertisment

इधर, कथित रूप से लालू प्रसाद का एक विधायक से बात करते हुए एक ऑडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते हैं। इस ऑडियो को भी बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मोदी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है।

Advertisment

ऑडियो में लालू का सहायक विधायक के नंबर पर फोन लगाता है। विधायक के पीए द्वारा फोन उठाए जाने पर कहता है कि रांची से लालू प्रसाद यादव बात करेंगे। जब विधायक कॉल पर आते हैं तो लालू पहले पासवान जी संबोधित करते हुए बधाई देते हैं और फिर कहते हैं कि आज विधानसभा से अनुपस्थित हो जाओ। कह दो कि कोरोना हो गया है। हम इस सरकार को गिरा देंगे और फिर तुम्हारा ख्याल रखेंगे, आगे भी बढ़ाएंगें। तुम्हें मंत्री बना देंगे।

Advertisment

इस पर विधायक ने कहा कि वे पार्टी से जुड़े हैं, तो लालू कहते हैं, स्पीकर हमारा हो जाएगा तो हम लोग देख लेंगे। आखिरी में विधायक फोन बंद करते हैं, तब भी लालू कहते हैं कि अनुपस्थित हो जाओ।

Advertisment

सुशील मोदी ने इस ऑडियो को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, लालू यादव ने दिखाई अपनी असलीयत। लालू प्रसाद यादव द्वारा राजग के विधायक को बिहार विधान सभा अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने हेतु प्रलोभन देते हुए।

Advertisment

बताया जाता है कि इस ऑडियो में लालू प्रसाद भाजपा के विधायक ललन पासवान से बात कर रहे हैं। इस ऑडियो की ललन पासवान ने बुधवार को पुष्टि भी की है। पासवान ने कहा कि सब कुछ रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा, मैंने सोचा कि जीत पर सभी लोग बधाई दे रहे है, वे भी दे रहे हैं। इस घटना के समय मैं सुशील मोदी जी के आवास पर ही उपलब्ध था।

इधर, राजद मोदी के इन आरोपों को निराधार बता रहा है।

सुशील मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल (Sushil Modi twitter handle) से मंगलवार की शाम ट्वीट करते हुए लिखा, लालू प्रसाद यादव (8051216302) रांची से राजग के विधायकों को मोबाइल नंबर से फोन कर उन्हें मंत्री पद का लालच दे रहे हैं। जब मैंने उस नंबर पर फोन किया तो स्वयं लालू यादव ने फोन उठाया। मैंने उनसे कहा कि इस तरह की गंदी हरकतें जेल से मत कीजिए, इसमें आप कामयाब नहीं होंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद विधानसभा में राजग और महागठबंधन के विधायकों की संख्या में ज्यादा अंतर नहीं है। राजग के पास जहां 125 विधायक हैं वहीं महागठबंधन की 110 सीटें हैं।

गौरतलब है कि लालू प्रसाद चारा घोटाले के मामले में रांची की जेल में सजा काट रहे हैं। फिलहाल वे स्वास्थ्य कारणों से रिम्स में भर्ती हैं।

https://twitter.com/SushilModi/status/1331467971877691394

https://twitter.com/SushilModi/status/1331256676469510146

Advertisment
सदस्यता लें