Big Breaking: Priyanka Gandhi arrives at Jantar Mantar in support of farmer movement
किसान आंदोलन के समर्थन में धरना पर बैठे हैं कांग्रेस सांसद
नई दिल्ली, 08 जनवरी 2021. देश में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में प्रियंका गांधी मैदान में उतर गई हैं।
किसान आंदोलन के समर्थन में आज कड़कड़ाती ठंड में प्रियंका गांधी जंतर मंतर पहुंचीं।
बता दें जंतर मंतर पर 32 दिनों से किसानों के समर्थन में कांग्रेस सांसद धरने पर बैठे हैं।
धरने पर बैठे सांसदों से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुलाकात की।
किसान आंदोलन के समर्थन में प्रियंका गांधी ने कहा किसान विरोधी कानून के खिलाफ हर मोर्चे पर किसानों के साथ खड़ी है कांग्रेस।
उन्होंने कहा,
‘हम बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे। हम किसानों के साथ हमेशा रहे हैं। बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे।’
श्रीमती गांधी ने कहा
‘समाधान यही है कि कानून वापिस लें। और कोई समाधान नहीं है।
हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें. ट्विटर पर फॉलो करें. वाट्सएप पर संदेश पाएं. हस्तक्षेप की आर्थिक मदद करें