जानिए कामगार पक्षियों के बारे में

जानिए कामगार पक्षियों के बारे में जानिए कामगार पक्षियों के बारे में

दुनिया के मजदूर भी हैं पंछी

जिस तरह हम इंसानों की दुनिया में अलग-अलग तरह के काम करने वालों के अलग नाम और पहचान होती है, कुछ वैसा ही पक्षियों के संसार (world of birds) में भी पाया जाता है।

मछुआरा – किंगफिशर और कॉरमोरेंट (Kingfisher and the Cormorant) जैसे पक्षी मछली पकड़ने में माहिर मछुआरों से कमी नहीं होते।

लकड़हारा – कठफोड़वा (woodpecker bird in hindi) लकड़ी काटकर, छेद करके उनमें अपना घर बनाता है। तो हुआ न लकड़हारा।

ठठेरा - कॉपरस्मिथ बारबेट (coppersmith barbet (Psilopogon haemacephalus), also called crimson-breasted barbet and coppersmith) टुक-टुक की आवाजें निकालते है। जैसे ठठेरे बर्तन ठोक रहे हों।

चौकीदार - लड़ाकू स्वभाव का होने के कारण Drongos (भुजंगा या भांगराज) ड्रोंगो पक्षी शिकारी पक्षियों को भगाकर, दूसरे पक्षियों को सुरक्षित रखता है।

दर्जी पक्षी tailor bird - दर्जिन चिड़ियाएं चोंच से पत्तियां सिलकर घोंसले बनाती है।

बुनकर बया (weavers, weaverbirds, weaver finches and bishops) जैसे पक्षी घास के तिनकों से बुनकर घोंसला बनाते हैं।

गायक चिड़िया - मैंगपाई रॉबिन श्यामा (magpie-robins or shamas), थ्रश जैसे पक्षी कुशल गायक होते है।

रात्रि पहरेदार - उल्लू रात-भर जागकर पहरेदारी जैसा काम करते है।

धोबन - वैगटेल पक्षी/ Wagtails (खंजन) धोबी के कपड़े पटकने की तरह पूंछ को ऊपर-नीचे पटकते है।

सफाईकर्मी - गिद्ध, कौवे जैसे पक्षी मृत पशुओं को खाकर, वातावरण की सफाई करते हैं।

कसाई चिड़िया (Butcherbirds) – श्राइक (Shrike birds) जैसे पक्षी कई बार भूख न लगने पर भी कीड़े मार कर कांटो में फंसा देते हैं और बाद में खाते हैं।

अभिनेता - तोते, ड्रोंगो, पहाड़ी मैना जैसे पंछी आवाजों की नकल करने में माहिर होते हैं।

नर्तक - कुछ पक्षी जैसे मोर, फैनटेल, सुंदर नृत्य करने के लिए मशहूर हैं।

(स्रोत - देशबन्धु)

Birds are also laborers of the world

अगला आर्टिकल