Advertisment

सत्ता के बल पर पंचायत चुनाव में भाजपा ने किया धांधली का खेल - अजय कुमार लल्लू

author-image
hastakshep
07 May 2021
यह 20वीं बार है जब लल्लू को एक डरी हुई अलोकतान्त्रिक सरकार ने हिरासत में लिया है : प्रियंका गांधी वाड्रा का आलेख

Advertisment

पंचायत चुनाव में भाजपा के दावे खोखले, सत्ता का भरपूर दुरपयोग करने के बाद भी स्थिति दयनीय - अजय कुमार लल्लू

Advertisment

नाराज किसानों, नौजवानों ने पंचायत चुनाव में भाजपा को बुरी तरह नकारा - अजय कुमार लल्लू

Advertisment

सत्ता के सहारे की गयी धांधली का जवाब भाजपा को जनता देगी - अजय कुमार लल्लू

Advertisment

लखनऊ 7 मई 2021. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में उसने जिस तरह से धांधली की है वैसा कभी नहीं हुआ यह ऐतिहासिक सच है कि सत्तारूढ़ भाजपा धांधली के बाद भी अपने निर्लज्ज दावे पर खड़ी होने का दिखावा कर रही है, अपना जमीनी आधार खो चुकी भाजपा ने सत्ता के बल पर पंचायत चुनाव में लगभग सभी जनपदों में धांधली कर अपने समर्थित उम्मीदवारों को अनेकों सीट पर  जिला पंचायत सदस्य की विजय का प्रमाणपत्र दिलवा दिया,जिसके बाद धांधली की पोल खुलने पर जनआक्रोश का भी जगह जगह भाजपा को सामना करना पड़ा और जनदबाव में अनेक स्थानों पर उसे अपनी धांधली पर पर्दा डालने के लिये परिणाम को अधिकारियों के माध्यम से बदलने को मजबूर होना पड़ा उन्होंने मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर के जिला पंचायत वार्ड संख्या 45,60 व 61 में जिस तरह पहले जबरन अपने समर्थित  उम्मीदवार के पक्ष में परिणाम घोषित कराया उसकी प्रतिक्रिया भी जनता ने अपना आक्रोश व्यक्त कर दी और भाजपा को जनदबाव में विजेता उम्मीदवारों के पक्ष में परिणाम घोषित करने के लिये मजबूर होना पड़ा,यह  भाजपा की धांधली साबित करने के लिये पर्याप्त है यही नहीं एटा में सभी जिला पंचायत सदस्य की सीटों में भारी पराजय का सामना करने के बाद वह अपने दल के विधायकों को आगे कर धरना प्रदर्शन कर अपनी झूठी इज्जत बचाने का व परिणाम बदलने के लिये अधिकारियों पर असम्भव प्रयास करती नजर आ रही है।

Advertisment

कांग्रेस नेता ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने व जनादेश को अपमानित करने के लिये भाजपा षड्यंत्र रचकर अपनी विजय का झूठा दावा कर रही है जनता द्वारा पूरी तरह नकारे जाने के बाद उसका जिला पंचायत सदस्य पद पर अपने समर्थित उम्मीदवारों की जीत का उसका दावा पूरी तरह खोखला साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि सत्ता के बल पर भाजपा द्वारा किया गया धांधली का खेल पकड़ में आ गया है, किसानों के साथ दुर्व्यवहार, नौजवानों व बेरोजगारों के साथ उसके अन्याय ने उसको भारी पराजय को विवश किया है लेकिन भाजपा पूरी निर्लज्जता के साथ अपनी जीत के जितने दावे कर रही है वह सब जमीन की सच्चाई से बहुत दूर है।

Advertisment

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 4 वर्ष से अधिक के सत्ताकाल में भाजपा के सत्ता संचालन से नाराज किसानों, मजदूरों, नौजवानों बेरोजगारों ने उसकी नकारात्मक राजनीति की हवा निकाल दी है जिसे लोकतंत्र में शिरोधार्य करने के बजाय वह अधिकारियों कर्मचारियों पर दबाव बनाकर अपने विरुद्ध आये  परिणाम  को जिस तरह बदलने के लिये खेल करने का प्रयास किया जनता ने उसका जबर्दस्त प्रतिकार किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता के सहारे की गयी धांधली का एक और जवाब भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में जनता अवश्य देगी।

Advertisment

श्री लल्लू ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह सत्ता के बल पर अपने हारने वाले उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण दिलवाने का पाप किया है, हर स्तर पर धांधली करने के साथ अपने सांसदों, विधायकों को मतगणना केंद्रों पर परिणामों को प्रभावित कराने को लगाया था उसका भी खुलासा हुआ है, यह लोकतंत्र व पंचायतराज की मूल भावना के साथ भाजपा ने माफ न किया जाने वाला अपराध किया है।

Advertisment
सदस्यता लें