Know about the top 5 blood purifiers natural food
Blood purifier food in Hindi | रक्त शोधक भोजन हिंदी में
खून हमारे शरीर का अत्यधिक महत्वपूर्ण हिस्सा है। रक्त शरीर के विभिन्न अंगों को पौषक तत्व तथा आक्सीजन पहुंचाने जैसे कार्य करता है। शरीर की कोशिकाओं से अपशिष्ट पदार्थ और कार्बन डाई आक्साइड बाहर निकालने का काम करता है।
देशबन्धु में काफी पहले प्रकाशित एक खबर में कुछ भोज्य पदार्थों का उल्लेख किया गया है जो रक्त प्रवाह से जहरीले और कैंसर युक्त सेल्स को समाप्त कर रक्त की शुद्धि करते हैं।
Foods that can purify blood in hindi | खून को साफ करने वाले आहार
हरी पत्तेदार सब्जियां - Green Leafy Vegetables
हरी सब्जियां पौषक तत्वों से परिपूर्ण होती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से सब्जियों के अनगिनत लाभ (Benefits of vegetables in terms of health) हैं। सब्जियां रक्त साफ़ करने में मददगार होती हैं। ब्रोकली, बंद गोभी और पालक में पर्याप्त कैंसर रोधी तत्व मौजूद होते हैं। इनमें एंटी ऑक्सीडेंट तत्व भी भरपूर होते हैं। सब्जियां लीवर को सहयोग कर रक्त के जहरीले तत्वों को नष्ट करती हैं।
रक्त रसदार शोधक फल – Blood Purifier Juicy Fruit -
संतरा, तरबूज, सेवफल, अनार, अनन्नास, अंगूर प्रमुख रक्त शोधक फल हैं। इन फलों में प्रचुर कैंसर रोधी और एन्टी ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो खून में उपस्थित फ्री रेडिकल्स को नष्ट करते हैं। इन फलों के जूस से भी शरीर लाभान्वित होता है। इन फलों का नियमित रूप से थोड़ी मात्रा में उपयोग करना हितकारी है। अनार और अंगूर का रस नाश्ते के वक्त पीना उत्तम है।
लहसुन और प्याज- Garlic and Onion
वैसे तो लहसुन कुदरती एंटी बायोटिक है लेकिन साथ ही यह प्रभाव शाली रक्त शोधक भी है। भोजन में लहसुन का प्रयोग करने से खून की वसा कम होती है जिससे खून के खराब कोलेस्ट्रोल का लेविल नीचे आता है।। लहसुन में उपस्थित फायटो केमिकल्स लीवर की मदद करते हुए रक्त शोधन का कार्य सम्पादित करते हैं। लहसुन और प्याज को भोजन का अंग बनाना चाहिए। लहसुन की कुछ कुली चबाकर भी खा सकते हैं।
अदरक और नीबू | Ginger and lemon
चाय में अदरक (Ginger in tea) और पुदीने का व्यवहार करने से रक्त शोधन का कार्य संपन्न होता है। खून के विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक है।। चुकंदर, गाजर और नीबू भी उत्तम कोटि के रक्त शोधक माने गए हैं।
रक्तशोधक हल्दी | Blood purifier turmeric
रोज सुबह एक चम्मच हल्दी पानी के साथ लेने से खून साफ़ होता है।