/hastakshep-prod/media/post_banners/o2GDWQQfW5KM45RSzON9.jpg)
/filters:quality(1)/hastakshep-prod/media/post_banners/o2GDWQQfW5KM45RSzON9.jpg)
नेशनल हेराल्ड केस : सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ
Police personnel detained Congress workers during a protest in support of party's Interim President Sonia Gandhi who is summoned by the ED office in the National Herald case, in New Delhi on Thursday, July 21, 2022.
नई दिल्ली, 21 जुलाई 2022. प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से पूछताछ (Interim President of Congress Smt. Sonia Gandhi interrogated by Enforcement Directorate in National Herald case) करने को लेकर 24 अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए नेताओं में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, दिल्ली कांग्रेस के नेता अजय माकन, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बी. श्रीनिवास समेत कई अन्य नेता शामिल हैं।
इस बीच सोनिया गांधी प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंचीं और ईडी अधिकारियों ने उनसे नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ शुरू कर दी है।
इस दौरान उनके बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी ईडी कार्यालय के अंदर मौजूद बताए जाते हैं।
कांग्रेस ने कहा है कि, "वो जब-जब 'सत्य' से घबराते हैं, ED के पीछे मुंह छुपाते हैं..
दिल्ली की सड़कों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपाई तानाशाही का पुरजोर विरोध कर रहे हैं।
यह सच और झूठ की लड़ाई है, जिसे हम जीत कर ही दम लेंगे।
#सत्य_साहस_सोनिया_गांधी"
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने ट्वीट किया,
"कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती के साथ सामूहिक एकजुटता दिखाने के लिए सभी कांग्रेस सांसदों और सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने हमारे पार्टी मुख्यालय के बाहर सामूहिक गिरफ्तारी की है। विश्वगुरु के राजनीतिक प्रतिशोध की निशानी सोनिया गांधी। हमें स्पष्ट रूप से पुरानी दिल्ली के एक पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है।"