मादा ड्रैगन फ्लाई : झांसा देने में माहिर होती है

hastakshep
21 Jun 2022
मादा ड्रैगन फ्लाई : झांसा देने में माहिर होती है

Facts about Female Dragonflies in Hindi | The Secret World of Dragonflies | मादा ड्रैगनफलीज़ के बारे में तथ्य

नर बनाम मादा ड्रैगनफ्लाई (male vs female dragonfly) : अनचाहे प्रेमियों से बचने के लिए मादा ड्रेगन फ्लाई एक बेहद विशिष्ट गुर अपनाती है। उड़ते-उड़ते वह अचानक गिरती है और मर जाने का नाटक करती है।

कैसे पकड़ में आई मादा ड्रैगन फ्लाई की ट्रिक?

मादा ड्रेगन फ्लाई की इस ट्रिक का पता ज्यूरिश विश्वविद्यालय के रसीम खलीफा (A study by Rassim Khelifa, a zoologist from the University of Zurich) को एक फील्ड ट्रिप के दौरान चला।

खलीफा और उनके साथी स्विस आल्प्स में मूरलैण्ड हॉकर ड्रेगनफ्लाई के लार्वा (eggs of odonates in the Swiss Alps) इकट्ठे कर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक मादा ड्रेगनफ्लाई ने आसमान में उड़ते हुए अचानक गोता लगाया और जमीन पर टपक गई। इस समय एक नर ड्रेगनफ्लाई उसके पीछे पड़ा था।

जमीन पर टपकने के बाद मादा अपनी पीठ के बल बिलकुल गतिहीन पड़ी रही, लगता था सिधार गई है। जल्दी ही वह नर उसे मरा जानकर वहां से रफूचक्कर हो गया। आकाश साफ होते ही मादा एक बार फिर उड़ने लगी।

Female Dragonflies Fake Death to Avoid Males Harassing Them for Sex

दरअसल, मादा मूरलैण्ड हॉकर ड्रेगनफ्लाई (female moorland hawker dragonfly) को कई बार ऐसे नरों का सामना करना पड़ता है। खास तौर से यह खतरा उन मादाओं के लिए ज्यादा होता है जो अकेले ही अंडे देती हैं, अपने नर साथी की सुरक्षा के बगैर। यदि एक और नर से यौन समागम हो जाए, तो उसके सारे अंडे निषेचित हो जाते हैं और उसके बाद का कोई भी समागम उसके प्रजनन मार्ग को नुकसान पहुंचा सकता है और जानलेवा भी साबित हो सकता है।

अपने व्यवस्थित अवलोकनों में खलीफा ने पाया कि मादा ड्रेगनफ्लाई कई बार घनी झाड़ियों में छिप जाती हैं।

खलीफा ने पाया कि 31 में से 27 ड्रेगनफ्लाई ने मरने का स्वांग किया और 21 नर को झांसा देने में सफल रहीं।

ये अवलोकन “Faking death to avoid male coercion: Extreme sexual conflict resolution in a dragonfly” इकॉलॉजी नामक शोध पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं।

वैसे एक अन्य शोधकर्ता का कहना है कि इस तरह तेज रफ्तार पर उड़ते हुए टपकना खतरनाक होता है और मादा इसका उपयोग तभी करेगी जब नर उसे ज्यादा ही परेशान कर रहे हों।

बहुत ही कम जंतुओं में अपने प्रेमी को झांसा देने के लिए मरने का बहाना करने की ट्रिक देखी गई है। एक मकड़ी, रॉबर फ्लाई की दो प्रजातियों तथा एक मैन्टिस में ऐसा देखा गया है। दूसरी ओर, शिकारी से बचने के लिए मरने का नाटक करना ज्यादा आम बात है।

The female dragon fly is an expert in deceiving

अगला आर्टिकल