लखनऊ, 05 अप्रैल 2021. कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी महासचिव सैफ अली नकवी, पूर्व शहर अध्यक्ष व पार्षद दल के नेता मुकेश सिंह चौहान, लखनऊ ज़िला प्रभारी व सचिव रमेश शुक्ला के समक्ष सपा के कद्दावर नेता फ़ाकिर सिद्दीकी ने अपने सैंकड़ों साथियों के कांग्रेस की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ली।
Advertisment
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि फ़ाकिर सिद्दीकी के आने से न सिर्फ कांग्रेस मजबूत होगी वरन सोनिया जी राहुल जी प्रियंका जी का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा।
Advertisment
उन्होंने कहा कि सभी सपा से आये साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत है।
Advertisment
राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि फ़ाकिर भाई का कांग्रेस में स्वागत है। कांग्रेस में आपको सपा से ज्यादा मान सम्मान और स्नेह मिलेगा।
Advertisment
उन्होंने कहा कि फ़ाकिर सिद्दीकी के आने से पार्टी में मुस्लिम पिछड़ा और दलित समुदाय के हक़ अधिकारों के लिए होने वाले संघर्ष को और बल मिलेगा।
Advertisment
कांग्रेस परिवार में शामिल होते ही फ़ाकिर सिद्दीकी ने सपा पर बोला बड़ा हमला। उन्होंने कहा कि कहा कि सपा मुसलमान और पिछड़ा विरोधी है। हमने पार्टी को अपने खून से सींचा था पर आज वहां हम सब हाशिए पर हैं। अखिलेश ने पार्टी में 5 स्टार कल्चर की शुरुआत कर दी है। सपा ज़मीन से कट चुकी पार्टी है। आज कांग्रेस ही साम्प्रदायिक ताकतों और पिछड़ा दलित समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है। हम पूरी ताकत से सोनिया जी, राहुल जी, प्रभारी प्रियंका जी के हाथों को मजबूत कर 22 में भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे। हम पूरी ताकत से पंचायत चुनाव में कांग्रेस के लिए जुटने जा रहे है।
Advertisment
फ़ाकिर सिद्दीकी सपा निम्न पदों पर रहे हैं
आवास बंधु राज्य मंत्री स्तर उत्तर प्रदेश सरकार
लखनऊ महानगर अध्यक्ष सपा 10 साल ( 98 से 2004, 16 से 19)
प्रदेश सचिव प्रशासन समाजवादी पार्टी 3 वर्ष
युवा लोकदल अध्यक्ष 87 से 89 तीन वर्ष
प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ समाजवादी जनता पार्टी 1992
प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा समाजवादी पार्टी 1993
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!
विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें