Advertisment

संभल, उन्नाव के बाद फतेहपुर में दुष्कर्म के बाद महिला को जलाने की घटना योगी सरकार की विफलता का प्रमाण : माले

author-image
hastakshep
15 Dec 2019
पवित्र भाजपाई भ्रष्टाचार, एक लीटर दूध 80 छात्रों को परोस दिया

Fatehpur setting-on-fire-after-rape incident is a failure of Yogi Govt : CPI-ML

लखनऊ, 15 दिसंबर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) की राज्य इकाई ने फतेहपुर जिले में दुष्कर्म के बाद महिला को जलाने की ताजा घटना (Fresh incident of burning woman after rape in Fatehpur district) पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश में इस तरह की घटनाओं का तांता लगा हुआ है और योगी सरकार काबू करने में फेल है।

पार्टी राज्य सचिव सुधाकर यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि महिला सुरक्षा के लिहाज से उत्तर प्रदेश सर्वाधिक असुरक्षित हो चला है। संभल, उन्नाव व फतेहपुर की एक-के-बाद-एक हुई घटनाओं में दुराचार के बाद पीड़िताओं को जिंदा जला देने की नृशंसता हुई है। सुरक्षा को लेकर सरकार के तमाम दावों के बावजूद यह एक प्रवृत्ति के रूप में दिखाई पड़ रही है। इससे स्पष्ट है कि दुराचारियों-अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं। करीब पौने तीन साल की योगी सरकार की कानून व्यवस्था का यह कुल हासिल है। ऐसे में इस सरकार को बने रहने का कोई मायने नहीं रह गया है।

Advertisment
सदस्यता लें