डरिए कि आप उत्तर प्रदेश में हैं ! योगी राज में न्याय मिलना दूर की कौड़ी

hastakshep
18 Jul 2020
डरिए कि आप उत्तर प्रदेश में हैं ! योगी राज में न्याय मिलना दूर की कौड़ी

लखनऊ, 18 जुलाई 2020. अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) लखनऊ की संयोजिका मीना सिंह ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ के राज में न्याय मिलना दूर की कौड़ी हो गया है। डरिए कि आप उत्तर प्रदेश में हैं !

लखनऊ में फिर एक बार दो महिलाएं आत्मदाह करने को  मजबूर हुईं।

मीना सिंह ने कल 17 जुलाई 2020 को लोक भवन के सामने दबंगों के उत्पीड़न के खिलाफ न्याय न मिलने से दुखी मां बेटी ने केरोसिन डालकर आग लगाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना ने न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया है बल्कि दबंगों, अपराधियों को संरक्षण की राजनीति को भी बेनकाब किया है।

उन्होंने कहा कि जो सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकती उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नही हैं।

ऐपवा नेत्री ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के राज में बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश में महिलाओं व बच्चियों के ऊपर हमले बढ़े हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है।

ऐपवा नेता ने कहा कि ऐपवा मांग करती है कि,

पीड़ित महिलाओं के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाय।

उनके लिए न्याय सुनिश्चित किया जाय,

उनका उत्पीड़न करने वालों तथा उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाय।

प्रदेश में कानून का राज कायम किया जाय।

अगला आर्टिकल