बलूचिस्तान में हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस मुहम्मद नूर मस्कानजई की गोली मारकर हत्या
Advertisment
मुंबई, 15 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan province of Pakistan) में हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस (A former chief justice of the Balochistan high court) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
Advertisment
हमलावरों ने शुक्रवार को खारान जिले में एक मस्जिद के बाहर मुहम्मद नूर मस्कानजई (Former Balochistan High Court chief justice Muhammad Noor Meskanzai) को गोली मारी।
Advertisment
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खारान SP ने बताया, हमले में मस्कानजई बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मस्कानजई ने अपने ऐतिहासिक फैसले में रीबा (ब्याज) आधारित बैकिंग को शरिया के खिलाफ बताया था। बलूचिस्तान में बीते दिन एक कार में किए गए विस्फोट में 3 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हुए थे। ये हमला मस्तंग जिले के काबू इलाके में एक लोकल लीडर की गाड़ी में किया गया था।
Former Chief Justice Shot Dead In Terrorist Attack in Balochistan province
Advertisment
मस्कानजई की मौत पर बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस बिजेंजों ने दुख जताया। उन्होंने कहा, मस्कानजई एक निडर जज थे, उनकी सर्विस को भुलाया नहीं जा सकता। आतंकी अपने इस कायराना हमले से देश को डरा नहीं सकते।
क्वेटा बार एसोसिएशन (QBA) के प्रेसिडेंट अजमल खान कक्कड़ ने भी मस्कानजई के हत्या की निंदा की है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान का हर नागरिक मस्कानजई की मौत से दुखी है। खान ने हमलावरों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।