आज का इतिहास | इतिहास में आज का दिन 10 सितंबर | Today’s History |Today’s day in history. 10 September
Happy birthday Gustavo Kuerten
10 सितम्बर 1974 को ब्राजील के टेनिस प्लेयर गुस्तावो कुएर्तेन (brazilian tennis player Gustavo Kuerten) का जन्म 10 सितम्बर 1974 को हुआ। वे दाएं हाथ के प्लेयर थे। उन्होंने 2008 में टेनिस से संन्यास ले लिया था। वे एक शानदार खिलाड़ी के रूप में जाने जाते थे।
गुस्तावो 2000 में नंबर एक प्लेयर भी रहे हैं। उन्होंने अपने कॅरियर में पीट सैम्प्रास और आंद्रे आगासी जैसे दिग्गजों को भी शिकस्त दी है। गुस्तावो ने फ्रेंच ओपन खिताब पर तीन बार कब्जा जमाया। इसके अलावा 2000 में उन्होंने टेनिस मास्टर्स कप भी अपने नाम किया।
गुगा कुएर्तेन फाउंडेशन | GUGA KUERTEN FOUNDATION
गुस्तावो कुएर्तेन ने अपने दिवंगत भाई स्वर्गीय गुइलहर्मे, जो जन्म से ही मस्तिष्क क्षति (brain damage during birth) और मस्तिष्क पक्षाघात (contracted cerebral palsy) से ग्रस्त थे, से प्रेरित होकर वर्ष गुगा कुएर्तेन इंस्टीट्यूट (Instituto Guga Kuerten) की स्थापना की। यह संस्थान दिव्यांगों (विकलांगों) को विकास के अवसर, खेल और शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह संस्थान पूरे ब्राजील में सामाजिक समावेश (social inclusion) को भी प्रमोट करता है।
सेरेब्रल पाल्सी (cerebral palsy definition) जैसे डिस्ऑर्डर के कारण लोगों के लिए कई तरह के शारीरिक कार्यों को अंजाम देना मुश्किल होता है।
Picture courtesy of Gustavo Kuerten’s Twitter handle
चित्र गुस्तावो कुएर्तेन के ट्विटर हैंडल से साभार
हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें. ट्विटर पर फॉलो करें. वाट्सएप पर संदेश पाएं. हस्तक्षेप की आर्थिक मदद करें