आईपीएल 2023 : मुंबई इंडियंस के हेड कोच होंगे मार्क बाउचर

hastakshep
16 Sep 2022
आईपीएल 2023 : मुंबई इंडियंस के हेड कोच होंगे मार्क बाउचर

आईपीएल 2023 के लिए मार्क बाउचर होंगे मुंबई इंडियंस के हेड कोच

मुंबई, 16 सितंबर 2022: मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी (Legendary Cricketer of South Africa) और दुनिया भर में अपनी विकेटकीपिंग के लिए प्रसिद्ध मार्क बाउचर को अपना हेड कोच नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति आईपीएल 2023 से प्रभावी होगी।

मार्क बाउचर का क्रिकेट कैरियर

mark boucher, head coach, m
mark boucher, head coach, Mumbai Indians

मार्क बाउचर का विकेट-कीपर, बल्लेबाज के रूप में एक लंबा और शानदार करियर रहा है। एक विकेट-कीपर के तौर पर, टेस्ट में उनके नाम सबसे अधिक आउट करने का रिकॉर्ड है। रिटायरमेंट के बाद वे दक्षिण अफ्रीका में शीर्ष स्तर की एक क्रिकेट फ्रेंचाइजी ‘टाइटन्स’ के कोच के रूप में काम कर रहे थे। उनके कोच रहते टीम ने पांच घरेलू खिताब जीते। 2019 में दक्षिण अफ्रीका ने मार्क बाउचर को हेड कोच बनाया, जहां उनके नेतृत्व में टीम ने 11 टेस्ट, 12 एकदिवसीय मैचों और 23 T20 मैचों में जीत हासिल की।

रिलायंस जियो इन्फोकॉम चेयरमैन आकाश एम. अंबानी ने कहा, "मुंबई इंडियंस में मार्क बाउचर का स्वागत करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। मैदान पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और एक कोच के रूप में उन्होंने अपनी टीम को कई जीत दिलाई हैं, मार्क एमआई के ब्रांड और विरासत को आगे बढ़ाएंगे।”

मार्क बाउचर ने कहा, “मुंबई इंडियंस के हेड कोच के रूप में नियुक्त होना एक सम्मान और सौभाग्य की बात है। मुंबई इंडियंस की उपलब्धियों ने इसे दुनिया भर के खेलों में, एक सफल फ्रेंचाइजी की तरह स्थापित कर दिया है। मैं आने वाली हर चुनौती के लिए तैयार हूं। मुंबई इंडियंस, नेतृत्व और खिलाड़ियों की एक मजबूत यूनिट है और मैं इस यूनिट में अपना योददान देने को तैयार हूं।"

IPL 2023: Mark Boucher to be head coach of Mumbai Indians

mumbai indians
mumbai indians

अगला आर्टिकल