Advertisment

कैप्टन सतीश शर्मा के निधन पर लल्लू ने जताया शोक, कांग्रेस मुख्यालय पर शोक सभा आज

author-image
hastakshep
18 Feb 2021
New Update
कैप्टन सतीश शर्मा के निधन पर लल्लू ने जताया शोक, कांग्रेस मुख्यालय पर शोक सभा आज

Advertisment

Lallu mourns the death of Captain Satish Sharma, condolence meeting at Congress headquarters today

Advertisment

लखनऊ, 18 फरवरी 2021. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व अमेठी के पूर्व सांसद रहे कैप्टन सतीश शर्मा के निधन पर उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Advertisment

ज्ञात हो कि कैप्टन सतीश शर्मा गांधी-नेहरू परिवार के सबसे करीबी और विश्वस्त लोगों मे से एक थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गयी।

Advertisment

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

कैप्टन सतीश शर्मा जी के असामयिक निधन पर दिनांक आज दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ पर शोक सभा का आयोजन किया गया है।

Advertisment
सदस्यता लें