एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । आज की ताजा खबर (Latest News in Hindi) | 12 फरवरी 2023 ब्रेकिंग न्यूज़

hastakshep
12 Feb 2023
एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । आज की ताजा खबर (Latest News in Hindi) | 12 फरवरी 2023 ब्रेकिंग न्यूज़

12 फरवरी 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

इमरान खान बोले, अगर अधिकार सेना के पास हो और जिम्मेदारी पीएम के पास तो सिस्टम काम नहीं करेगा

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान का मानना है कि किसी भी देश की व्यवस्था तब विफल हो जाती है जब उसकी चुनी हुई सरकार के पास जिम्मेदारी और अधिकार दोनों नहीं होते हैं।

सेवानिवृत्ति के बाद जजों की नियुक्ति को कांग्रेस ने बताया न्यायपालिका के लिए खतरा

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में एस. अब्दुल नजीर की नियुक्ति के बाद, कांग्रेस ने कहा है कि 'यह न्यायपालिका के लिए खतरा है'।

तमिलनाडु में पटाखों के गोदाम में धमाके में 3 की मौत

तमिलनाडु के तिरुपथुर जिले के वानियामबाडी में पटाखों के एक गोदाम में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।

दिल्ली पुलिस ने फोन टैपिंग मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री के ओएसडी को किया तलब

दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा को जुलाई 2020 के फोन टैपिंग मामले में समन जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि शर्मा को बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को दिल्ली पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया है।

13 नए राज्यपालों की नियुक्ति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी व लद्दाख के एलजी राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।

यूपी के बलिया में 20 स्कूली बच्चे, एक शिक्षक चिकनपॉक्स से संक्रमित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में चिकनपॉक्स फैल गया है। गोविंदपुर प्राथमिक विद्यालय के करीब 20 बच्चे और एक शिक्षक चिकनपॉक्स से संक्रमित मिले हैं।

नोएडा में गैस सिलेंडर फटने से 12 दिन की नवजात समेत 2 बच्चों की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार नोएडा स्थित सेक्टर 8 की जेजे कॉलोनी के एक घर में रविवार सुबह घरेलू गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस आग में एक ही परिवार के 6 लोग बुरी तरह झुलस गए।

यूपी में ट्रेन की चपेट में आकर 11 गायों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के संभल में किसानों द्वारा छोड़ी गईं करीब दो दर्जन लावारिस गायों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई और कई घायल हो गईं।

एशियाई इंडोर ट्रेक एंड फील्ड चैंपियनशिप में चीन ने दो कांस्य पदक जीते

कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में चल रही वर्ष 2023 एशियाई इंडोर ट्रेक एंड फील्ड चैंपियनशिप में चीनी एथलीटों ने 11 फरवरी को महिला ट्रिपल जंप और पुरुष 400 मीटर दौड़ में क्रमश: एक कांस्य पदक जीता।

महिला टी20 विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 97 रन से हराया

एलिसा हीली (55), एशले गार्डनर (5/12) के शानदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 97 रनों से हराकर महिला टी20 विश्व कप के अपने बचाव की जबरदस्त शुरुआत की।

तुर्की, सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 28,000 के पार

छह फरवरी को तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या 28,000 से अधिक हो गई है।

श्रीलंका में समुद्र तट पर फंसीं 14 व्हेल

श्रीलंका के वन्यजीव विभाग ने कहा है कि उत्तर-पश्चिमी श्रीलंका के कल्पितिया समुद्र तट पर 14 पायलट व्हेल फंसी हुई हैं। वन्यजीव विभाग ने शनिवार को कहा कि श्रीलंका की नौसेना, पुलिस और वन्यजीव विभाग ने बचाव अभियान के बाद व्हेल को वापस समुद्र में डाल दिया। उन्होंने कहा कि तीन व्हेल की मौत हो गई है।

अगला आर्टिकल