एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । आज की ताजा खबर (Latest News in Hindi) | 14 फरवरी 2023 ब्रेकिंग न्यूज़

hastakshep
14 Feb 2023
एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । आज की ताजा खबर (Latest News in Hindi) | 14 फरवरी 2023 ब्रेकिंग न्यूज़

14 फरवरी 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

भाजपा का बुलडोजर मानवता के लिए खतरा : प्रियंका गांधी

 उत्तर प्रदेश में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियांका गांधी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का बुलडोजर, मानवता के लिए खतरा बन चुका है।

त्रिपुरा चुनाव के लिए प्रचार खत्म, गुरुवार को वोटिंग

त्रिपुरा में 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक महीने से अधिक समय से चला आ रहा प्रचार अभियान मंगलवार दोपहर समाप्त हो गया। 16 फरवरी को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 8 जिलों की सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा।

आयकर विभाग का बीबीसी के मुंबई स्टूडियो व दिल्ली कार्यालय पर सर्वे

आयकर विभाग की एक टीम ने आज वैश्विक मीडिया समूह बीबीसी के मुंबई स्टूडियो और दिल्ली स्थित कार्यालय में सर्वे किया। बीबीसी स्टूडियो मध्य मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के पास एक व्यावसायिक केंद्र में स्थित है, जहां कई राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालय भी स्थित हैं।

भारत में बीबीसी के दफ्तरों में आईटी सर्वे पर एडिटर्स गिल्ड ने जताई चिंता

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने बीबीसी इंडिया के कार्यालयों में आयकर (आई-टी) सर्वे पर चिंता जताई।

बीबीसी ऑफिस में सर्वे पर कांग्रेस ने कहा, आलोचना से डरी सरकार

कांग्रेस ने बीबीसी कार्यालय में आयकर विभाग के सर्वेक्षण अभियान को 'डराने की कार्रवाई' करार दिया और कहा कि सरकार आलोचना से डरती है। पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर विभाग के छापे से सरकार की हताशा दिखती है, यह दिखाता है कि मोदी सरकार आलोचना से डरी हुई है।

दिल्ली में 'साइकिल फॉर हेल्थ' रैली

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) में 'स्वास्थ्य के लिए साइकिल' थीम पर साइक्लाथॉन का आयोजन किया। एलएचएमसी के संकाय सदस्यों, अन्य कर्मचारियों और छात्रों ने रैली में भाग लिया।

मरियम ने इमरान को फटकारा

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की ऑर्गनाइजर मरियम नवाज ने 'देश को बेवकूफ बनाने' के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को फटकार लगाई। इमरान ने आरोप लगाया था कि अमेरिका समर्थित साजिश के जरिए उन्हें प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया था।

आईसीसी टी20 रैंकिंग : जेमिमा और घोष ने हासिल की बढ़त, मंधाना नंबर तीन पर बरकरार

भारत की जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के बाद आज जारी ताजा आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में क्रमश: 11वें और 36वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

महिला टी20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका की विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी पर लगा जुर्माना

रविवार को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका के ग्रुप 1 मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन के लिए श्रीलंका की विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

तुर्की-सीरिया भूकंप से मरने वालों की संख्या 37,000 के पार

तुर्की और सीरिया में छह फरवरी को आए भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 37,000 हो गई है, मीडिया को यह जानकारी दी गई है।

दक्षिण अफ्रीका में वाहनों की टक्कर में 20 लोगों की मौत

दक्षिण अफ्रीका के परिवहन अधिकारियों ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत में एक कैश-इन-ट्रांजिट ट्रक के नियंत्रण खो जाने और सामने से आ रही बस से टकरा जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई।

अगला आर्टिकल