जानिए शुतुरमुर्ग के बारे में

hastakshep
20 Feb 2021
जानिए शुतुरमुर्ग के बारे में जानिए शुतुरमुर्ग के बारे में

Learn about Ostrich

शुतुरमुर्ग (Common ostrich in Hindi) सामान्यता अफ्रीका के रेगिस्तानी इलाकों में पाया जाने वाला पक्षी है। सामान्य शुतुरमुर्ग या बस शुतुरमुर्ग, अफ्रीका के कुछ बड़े क्षेत्रों के लिए बड़ी उड़ान रहित पक्षी की एक प्रजाति है। यह शुतुरमुर्ग की दो विलुप्त प्रजातियों में से एक है, जो पक्षियों के रैटाइट क्रम में जीनस स्ट्रूथियो के एकमात्र जीवित सदस्य हैं।

World's largest bird

शुतुरमुर्ग उड़ न सकने वाला दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी है।

शुतुरमुर्ग 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।

शुतुरमुर्ग क्या खाता है? | पत्थर को भी पचा लेता है शाकाहारी शुतुरमुर्ग

शुतुरमुर्ग शाकाहारी प्राणी है (Ostrich is a vegetarian creature) लेकिन कभी - कभी यह छोटे कीड़े  मकोड़े और कंकर - पत्थर भी खा लेता है। शुतुरमुर्ग का पाचनतंत्र (Ostrich Digestion) इतना मजबूत होता हैं कि यह अपने द्वारा खाये गए कंकड़ पत्थर को भी पचा लेता हैं।

शुतुरमुर्ग का जीवन कितना होता है

शुतुरमुर्ग का जीवन काल 40 - 45 वर्ष का होता हैं। शुतुरमुर्ग के पाँवों में केवल 2 - 2 अंगुलियाँ ही पायी जाती हैं जो तेज दौड़ने में सहायक होती हैं।

शुतुरमुर्ग का वजन और लंबाई कितनी होती है

शुतुरमुर्ग का वजन 60 से 150 किग्रा. तक हो सकता हैं। शुतुरमुर्ग की लम्बाई 6 से 9 फीट तक हो सकती हैं। शुतुरमुर्ग 5 से 50 के समूहों में पाया जाने वाला जीव हैं।

शुतुरमुर्ग का अंडा

शुतुरमुर्ग जमीन पर घोंसला बना कर अंडे देते हैं।  इनके अंडे का वजन लगभग 2 किग्रा. होता है, जो सभी जीवित जीवों में सबसे बड़ा होता हैं। शुतुरमुर्ग अपने बच्चों की रक्षा के लिए बड़े से बड़े शिकारी जीव से भिड़ जाता है और बहुत जोरदार लात मारता हैं। यह अपनी लात से शेर जैसे बड़े जानवर को भी घायल कर सकता हैं।

शुतुरमुर्ग की आँखे 2 इंच की होती है जो अन्य पक्षियों की तुलना में बहुत बड़ी होती हैं।

शुतुरमुर्ग की देखने और सुनने की शक्ति बहुत अधिक होती है, जिससे ये शिकारी जीवों से बच पाता है।

शुतुरमुर्ग के एक अंडे की बाजार में कीमत 2000 रुपये से भी अधिक होती है।

अगला आर्टिकल