Advertisment

नदियों, तालाबों, झील पर पहला प्राकृतिक हक निषाद समाज का - अजय कुमार लल्लू

author-image
hastakshep
02 Apr 2021
यूपी में डरे सपा-बसपा को कांग्रेस ने दिखाया रास्ता, शाहनवाज की गिरफ्तारी के विरोध में पूरी कांग्रेस सड़क पर, लल्लू समेत कई गिरफ्तार

Advertisment

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किया नदी अधिकार यात्रा निकालने वाले कांग्रेसियों का स्वागत, किया माल्यार्पण

Advertisment

फिशरमैन कांग्रेस विभाग के पूर्वी उप्र के अध्यक्ष देवेन्द्र निषाद, पिछड़ा वर्ग विभाग पूर्वी जोन के चेयरमैन मनोज यादव और जितेंद्र कुमार का मुख्यालय में किया स्वागत

Advertisment

नदी अधिकार यात्रा के माध्यम से अति पिछड़ा वर्ग से संवाद स्थापित किया गया- कांग्रेस

Advertisment
वंचित और हाशिए के तबके की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध- अजय कुमार लल्लू

Advertisment

लखनऊ 02 अप्रैल 2021। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा 01 मार्च से प्रयागराज के बसवार गांव से निकालकर नदी अधिकार यात्रा 23 मार्च को बलिया के माझी घाट पर समाप्त हुई। यह यात्रा लगभग 400 किलोमीटर की दूरी तय करके बलिया के माझी घाट पहुंची। 23 दिनों तक चली इस नदी अधिकार यात्रा निकालने वाले और पूरे समय मौजूद रहे कांग्रेसजनों का आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी ने स्वागत किया।

Advertisment

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के फिशरमैन कांग्रेस विभाग के पूर्वी उप्र के अध्यक्ष देवेन्द्र निषाद, पिछड़ा वर्ग विभाग के पूर्वी जोन के चेयरमैन श्री मनोज यादव एवं जितेन्द्र कुमार का स्वागत किया गया। इस मौके पर अभा कांग्रेस कमेटी के सचिवगण जुबेर खान, धीरज गुर्जर, रोहित चौधरी, प्रदीप नरवाल एवं तौकीर आलम भी मौजूद रहे।

Advertisment

आरोप है कि प्रयागराज के बसवार में यूपी पुलिस ने भयानक पुलिसिया उत्पीड़न किया था और लगभग दो दर्जन नावों को क्षतिग्रस्त किया था। कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी पीड़ितों से मुलाकात करने प्रयागराज गयी थीं। कांग्रेस महासचिव ने पीड़ितों की आर्थिक मदद के साथ साथ उनके हर मुद्दे पर लड़ाई लड़ने की प्रतिबद्धता जाहिर की। जिसके तहत नदी अधिकार यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेसजनों ने अतिपिछड़ा वर्ग से संवाद स्थापित किया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि नदियों, तालाबों, झील पर पहला प्राकृतिक हक निषाद समाज का है। भाजपा की योगी सरकार ने निषाद समाज का हक छीनकर खनन माफियाओं के हवाले कर दिया है। कांग्रेस पार्टी निषाद समाज के हितों की लड़ाई लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि वंचित और हाशियों के तबके की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है।

Advertisment
सदस्यता लें