Advertisment

नसीमुद्दीन सिद्दीकी को यूपी कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी

author-image
hastakshep
16 Feb 2021
कांग्रेस ने लगातार चौथी बार जीती बरोदा सीट, नहीं चला भाजपा के विकास का लॉलीपॉप

Advertisment

Nasimuddin Siddiqui gets a big responsibility in UP Congress

Advertisment

लखनऊ 16 फरवरी 2021। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष  श्रीमती सोनिया गांधी के अनुमोदनोपरान्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक सतीश अजमानी तथा मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन पद पर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

Advertisment

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता उबैद नासिर ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त कोषाध्यक्ष सतीश अजमानी का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

Advertisment

इस मौके पर सतीश अजमानी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है उसका वह पूरी तत्परता के साथ निर्वहन करेंगे।

Advertisment

उन्होने कांग्रेस अध्यक्ष  श्रीमती सोनिया गांधी जी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी, कांग्रेस महासचिव  श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी का आभार व्यक्त किया है।

इस मौके पर बधाई देने वालों में पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, प्रभारी प्रशासन सिद्धार्थ प्रिय  वास्तव, अनूप गुप्ता एवं दिनेश सिंह, प्रवक्ता अशोक सिंह, बृजेन्द्र कुमार सिंह, संजय शर्मा, प्रमोद सिंह, अजय कुमार सिंह अज्जू,  श्रीमती सिद्धि , पंकज तिवारी, मनोज तिवारी, शिव पाण्डेय, ब्रजेश कुमार सिंह, रमेश मिश्रा, प्रशान्त सिंह, अंशू अवस्थी, विक्रम पाण्डेय, विकास  वास्तव, विजय बहादुर, सोमेश सिंह चैहान, स्वतंत्र शुक्ला, के0के0 शुक्ला, अभिषेक बाजपेयी, अन्नू सोनी सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Advertisment
सदस्यता लें