प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में चुनावी हिंसा को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए शनिवार को कहा कि वोटों की ताकत वाली जनतंत्र की जगह उत्तर प्रदेश में योगी का जंगलराज चल रहा है और लोकतंत्र के लिए यह ठीक नहीं है।
नई दिल्ली, 11 जुलाई 2021. कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य में चुनावी हिंसा को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए शनिवार को कहा कि वोटों की ताकत वाली जनतंत्र की जगह उत्तर प्रदेश में योगी का जंगलराज चल रहा है और लोकतंत्र के लिए यह ठीक नहीं है।
चुनावी हिंसा के वीडियो अपलोड कर श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट किया,
“जनता ने वोट देकर बीडीसी चुने, योगीजी के जंगलराज ने गोली, बम, पत्थर, लाठी चलाकर उन्हें धमकाया, उनका अपहरण किया, महिला सदस्यों के साथ बदतमीजी की। वोट की ताकत वाले जनतंत्र पर योगीजी का जंगलराज हावी हो गया है। उन्हें ध्यान रखना चाहिए यह देश, इसका लोकतंत्र, इसकी जनता उनसे बड़ी है।”
जनता ने वोट देकर बीडीसी चुने, योगीजी के जंगलराज ने गोली, बम, पत्थर, लाठी चलाकर उन्हें धमकाया, उनका अपहरण किया, महिला सदस्यों के साथ बदतमीजी की
वोट की ताकत वाले जनतंत्र पर योगीजी का जंगलराज हावी हो गया है। उन्हें ध्यान रखना चाहिए यह देश, इसका लोकतंत्र, इसकी जनता उनसे बड़ी है। pic.twitter.com/674H0PtR78
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 10, 2021
null
इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के 12 शहरों में हो रही चुनावी हिंसा के वीडियो पोस्ट किए और कहा कि “भाजपा गुंडे” हिंसा फैला रहे हैं।
श्रीमती वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में चुनावी हिंसा को लेकर ट्वीट करते हुए कहा,
“कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी। आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं। सरकार वही। व्यवहार वही।”
कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी।
आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं।
सरकार वही।
व्यवहार वही। pic.twitter.com/rTcGQiG3Ai— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 10, 2021
हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें. ट्विटर पर फॉलो करें. वाट्सएप पर संदेश पाएं. हस्तक्षेप की आर्थिक मदद करें