Advertisment

शाहनवाज़ का अखिलेश पर पलटवार – तय तो उन्हें करना है ट्वीटर से ही लड़ेंगे या सरकार के खिलाफ़ सड़क पर भी उतरेंगे

author-image
hastakshep
05 Oct 2021

अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज़ आलम ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।

Advertisment

 तय तो अखिलेश जी को करना है कि ट्वीटर से ही लड़ेंगे या सरकार के खिलाफ़ सड़क पर भी उतरेंगे- शाहनवाज़ आलम

सपा तो अपने संस्थापक नेता और महिला कार्यकर्ता के उत्पीड़न पर भी चुप, उनके लिए भी कांग्रेस ही लड़ती है

लखनऊ 2 अगस्त 2021। अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज़ आलम ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।

Advertisment

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि अखिलेश यादव जी का यह कहना कि कांग्रेस तय करे कि उसे भाजपा से लड़ना है या सपा से हास्यास्पद है। तय तो अखिलेश जी को करना है कि उन्हें सिर्फ़ ट्वीटर से ही योगी सरकार को चुनौती देनी है या प्रियंका गांधी जी की तरह सड़क पर भी उतर कर लड़ना है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो लगातार योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ़ सड़क पर लड़ रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और मुझे ख़ुद सरकार ने आंदोलन के कारण जेल भेज दिया था। कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर योगी सरकार ने मुकदमे किये। वहीं अखिलेश यादव समेत सपा के किसी नेता को योगी सरकार में जेल नहीं जाना पड़ा।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता पक्ष पर सवाल उठाने के साथ ही सपा के भाजपा के दबाव में काम करने के कारण ही सपा पर भी सवाल उठाना पड़ रहा है। यहाँ तक कि लखीमपुर की महिला सपा कार्यकर्ता के साथ बदसूलुकी पर भी अखिलेश उनसे मिलने नहीं गए। वहाँ भी प्रियंका जी ही गयीं। इसी तरह आज़म खान के मुद्दे पर भी सपा सड़क पर नहीं उतरती उनका सवाल भी कांग्रेस ही उठाती है।

Advertisment
सदस्यता लें