
Corona returned to Russia, 25,033 new cases of COVID-19
नई दिल्ली, 12 जुलाई 2021. रूस में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 25,033 नए मामले (New cases of coronavirus in Russia in the last 24 hours) दर्ज किए गए हैं, जिससे देश भर में यह संख्या बढ़कर 5,783,333 हो गई है। दूसरी तरफ देश में डेल्टा वेरिएंट के मामले भी बढ़ रहे हैं। रविवार को डीडी न्यूज के एक ट्वीट में यह जानकारी दी गई। केंद्र के अनुसार, रूस में ठीक होने वालों की संख्या अब 5,200,219 हो गई।
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस बढ़ते डेल्टा वेरिएंट से लड़ाई लड़ रहा है। बीते 24 घंटों में वहां इस महामारी से 749 लोगों की मौत हुई है, जिससे इस महामारी से मौतों का आकड़ा बढ़कर 143,002 हो गया।
रूस के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मॉस्को में 5,410 नए मामले सामने आए, जिससे यहां कुल मामलों की संख्या 1,429,238 हो गई है।
हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें. ट्विटर पर फॉलो करें. वाट्सएप पर संदेश पाएं. हस्तक्षेप की आर्थिक मदद करें