/hastakshep-prod/media/media_files/DFYIAjdTxpHOUUB5bArX.jpg)
आज की दस बड़ी खबरें | 10 April 2023 ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी
आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news
आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें
गृह मंत्री अमित शाह आज जाएंगे अरुणाचल प्रदेश और चीन सीमा से लगे गांव का करेंगे दौरा। वाइब्रेट विलेज प्रोग्राम का करेंगे शुभारम्भ।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव नेशनल क्लाइमेट कांक्लेव का करेंगे उद्घाटन। उत्तर प्रदेश वन विभाग की और से लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा कार्यक्रम।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज से अमेरिका के आधिकारिक दौरं पर।
रूस से जंग के बीच यूक्रेन के उप विदेश मंत्री अमीन आज भारत आएंगे, मोदी संग कर शक्ति हैं मुलाकात। पीएम मोदी से मांग सकते हैं मदद।
सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में राष्ट्रपति के उड़ान भरने की प्रधानमंत्री ने सराहना की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में ऐतिहासिक उड़ान भरने पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की सराहना की है।
राष्ट्रपति के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा :
"इसने प्रत्येक भारतीय को प्रेरित किया है! राष्ट्रपति जी ने बार-बार असाधारण नेतृत्व का परिचय दिया है।"
This has inspired every Indian! Rashtrapati Ji has time and again shown exceptional leadership. https://t.co/YWh1AxXVlB
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2023
10 और 11 अप्रैल 2023 को त्रिपुरा का दौरा करेंगे जी. किशन रेड्डी
केन्द्रीय डोनर, पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी 10 और 11 अप्रैल 2023 को त्रिपुरा का दौरा करेंगे। श्री रेड्डी मुख्यमंत्री श्री माणिक शाह और डोनर मंत्रालय, एनईसी और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक विकासात्मक समीक्षा करेंगे।
भारत-फ्रांस मैत्री के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 11 अप्रैल, 2023 को भारत-फ्रांस व्यापार शिखर सम्मेलन आयोजित होगा
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल और फ्रांस सरकार के अट्रैक्टिवनेस और फ्रेंच नेशनल्स अब्रॉड के विदेश व्यापार मंत्री प्रतिनिधि ओलिवियर बेख्त भारत-फ्रांस व्यापार शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे।
भारत फ्रांस मैत्री के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में भारत-फ्रांस व्यापार शिखर सम्मेलन 11 अप्रैल, 2023 को आयोजित किया जाएगा।
शिखर सम्मेलन में हरित भविष्य के निर्माण, उभरती प्रौद्योगिकियों, रक्षा सहयोग और भारत-प्रशांत क्षेत्रों में सहयोग सहित कई विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
तेलंगाना ने सब्जियों के अपशिष्ट से बिजली उत्पन्न की
बोवेनपल्ली सब्जी मंडी ने अपनी नवोन्मेषी अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ध्यान आकर्षित किया है। मन की बात के एक एपिसोड के दौरान प्रधानमंत्री ने अपनी तरह की अनोखी जैव-विद्युत, जैव ईंधन और जैव-खाद उत्पादन परियोजना की प्रशंसा की। यह कहते हुए कि मंडी के अपशिष्ट को अब संपदा में परिवर्तित किया जा रहा है, प्रधानमंत्री ने कहा, “हमने देखा है कि सब्जी मंडियों में, सब्जियां कई कारणों से सड़ जाती हैं, जिससे अस्वास्थ्यकर स्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं। बहरहाल, हैदराबाद की बोवेनपल्ली सब्जी मंडी के व्यापारियों ने अपशिष्ट सब्जियों से विद्युत उत्पन्न करने का निर्णय लिया। यह नवोन्मेषण की शक्ति है।’’
वर्ष 2047 तक भारत के परमाणु स्रोतों से लगभग 9 प्रतिशत बिजली का योगदान मिलने की संभावना
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत के परमाणु स्रोतों से लगभग 9 प्रतिशत बिजली का योगदान उस समय प्राप्त होने की संभावना है, जब भारत स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाएगा और यह भी कि इससे 2070 तक शुद्ध शून्य लक्ष्य प्राप्त करने की प्रतिबद्धता के निकट पहुंचने में सहायता मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मुंबई में परमाणु ऊर्जा विभाग के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के एक समूह के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद यह टिप्पणी की।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने उत्तर बंगाल के अग्रिम क्षेत्रों और सेना के त्रिशक्ति कोर मुख्यालय का दौरा किया
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस), जनरल अनिल चौहान ने 08 और 09 अप्रैल, 2023 को त्रिशक्ति कोर के जीओसी के साथ वायु सेना स्टेशन और उत्तर बंगाल के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया।उन्होंने क्षेत्र में अवसंरचना विकास, परिचालन और संचालन तैयारियों के प्रगति की समीक्षा की। सीडीएस ने दूरदराज के इलाकों में तैनात सैनिकों के साथ बातचीत की और उनके उच्च मनोबल तथा व्यावसायिक कुशलता की सराहना की।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी