Advertisment

आज की दस बड़ी खबरें | 11 April 2023 ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी

11 April 2023 | breaking news Hindi. Today's top ten news. आज की ताजा खबर 11 अप्रैल 2023, Latest News in Hindi 11 April 2023, Trending news in Hindi. 11 अप्रैल 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

author-image
hastakshep
11 Apr 2023
आज की दस बड़ी खबरें | 11 April 2023 ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी

आज की दस बड़ी खबरें | 11 April 2023 ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी

आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news

Advertisment

आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें

वायनाड दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी। लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद पहली बार अपने चुनाव क्षेत्र पहुंचेंगे राहुल गांधी। रैली और रोड शो को करेंगे संबोधित। 

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में आज तेजस्वी यादव से पूछताछ करेगी ईडी। पूछताछ के लिए ईडी ने भेजा था समन। इसी मामले में 25 मार्च को सीबीआई ने की थी पूछताछ। 

Advertisment

गृहमंत्री अमित शाह का अरुणाचल दौरे का आज अन्तिम दिन। चीन सीमा से लगे क्षेत्रों में करेंगे वाइब्रेट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत। 

गहलोत सरकार के खिलाफ सचिन पायलट का अनशन आज। बीजेपी सरकार में हुए भ्रष्टाचार के मामले की जांच की मांग को लेकर पायलट करेंगे अनशन। 

भारत फ्रांस व्यापार शिखर सम्मेलन का होगा आयोजन। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल फ्रांस के व्यापार जगत के दिग्गजों के साथ करेंगे बैठक। फ्रांस और इटली की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे गोयल। 

Advertisment

इलेक्टोरल बॉण्ड पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट याचिकाकर्ता का दवा सत्ताधारी दाल को फायदा पहुंचाता है इलेक्टोरल बॉण्ड। एक ही पार्टी को मिलता है लगभग पूरा पैसा। 

मथुरा की शाही ईदगाह के अमीन सर्वे को लेकर मथुरा कोर्ट में होगी सुनवाई। मुस्लिम पक्ष की याचिका पर कोर्ट ने अमीन सर्वे पर लगाई थी रोक। 

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर देश के कई राज्यों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आज होगा मॉक ड्रिल। देश में एक बार फिर हर दिन मिल रहे हैं कोरोना के 6000 से ज्यादा मामले। 

Advertisment

आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियन के बीच होगा मुकाबला। मुंबई इंडियन को अभी भी पहले जीत की है तलाश। 

उत्तर भारत में अगले 5 दोनों तक रहेगा गर्मी का सितम। यूपी बिहार में मिल सकती है राहत। पहाड़ी राज्य में होगी बारिश।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी

Advertisment
Advertisment
Subscribe