Advertisment

आज की दस बड़ी खबरें | 11 जुलाई 2023 आज की बड़ी खबरें

Today's big news 11th July 2023. 11 July 2023 आज की अन्य बड़ी खबरें | breaking news Hindi. Today's top ten news. आज की ताजा खबर 11 July 2023, Latest News in Hindi 11 July 2023, Trending news in Hindi. 11 जुलाई 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

author-image
hastakshep
11 Jul 2023
New Update
Morning Breaking news

Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news 📰

Advertisment

आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के अनेक हिस्सों में अत्यधिक वर्षा होने से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए कल वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से बातचीत की।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश के कारण हुई कई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि हम सभी को आपदा की कठिन चुनौती का मिलकर सामना करना होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मदद करने का आग्रह किया।

Advertisment

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2023 कर दी है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 14 जुलाई को नई दिल्ली में "FPOs के माध्यम से PACS को मजबूत करना" विषय पर एक दिवसीय मेगा कॉन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल कुआलालम्पुर में मलेशिया के रक्षामंत्री से मुलाकात की; वे मलेशिया के प्रधानमंत्री से भी मिले।

Advertisment

राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस सम्मेलन - 2023 कल ऐतिहासिक शहर महाबलीपुरम में मनाया गया। मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परशोत्तम रुपाला ने मत्स्य पालन क्षेत्रों में स्टार्टअप द्वारा की गई पहलों का मूल्यांकन किया और पीएमएमएसवाई योजना गतिविधियों के कार्यान्वयन के बारे में जानकारी साझा की, इससे भारत में मत्स्य पालन क्षेत्र लाभान्वित होगा

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद आज दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचेंगे।

 

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी

 



Advertisment
सदस्यता लें