Advertisment

आज की दस बड़ी खबरें | 12 June 2023 आज की बड़ी खबरें

12 June 2023 आज की अन्य बड़ी खबरें | breaking news Hindi. Today's top ten news. आज की ताजा खबर 12 June 2023, Latest News in Hindi 12 June 2023, Trending news in Hindi. 12 जून 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

author-image
hastakshep
12 Jun 2023
Morning Breaking news

आज की दस बड़ी खबरें | 12 June 2023 आज की बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news 📰

Advertisment

आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

आज दुनिया भर में मनाया जाएगा विश्व बाल श्रम निषेध दिवस।

भारत ने जापान के काकामिगहारा में आयोजित महिला जूनियर हॉकी एशिया कप दो हजार तेईस में रविवार को रोमांचक फाइनल मैच में कोरिया को 2-1 से हराकर अपना पहला खिताब जीता।

Advertisment

भारत को लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल में पांचवें दिन रविवार को दो सौ नौ रन की पराजय झेलनी पड़ी। 

मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव के चुनाव होना है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज संस्कारधानी जबलपुर से चुनाव प्रचार का शंखनाद करने जा रही हैं। 

जी20 एसएआई सम्मेलन आज से गोवा में शुरू होगा। भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू जी ट्वेंटी एसएआई के अध्यक्ष के रूप में उद्घाटन भाषण देंगे।

Advertisment

बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रविवार को अपने अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को 'सद्भावना दिवस' के रूप में मनाया।

चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पांच दिनों तक केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

स्कॉटलैंड की पूर्व प्रथम मंत्री निकोला स्टर्जन को उनकी स्कॉटिश नेशनल पार्टी के वित्त पोषण (फंडिंग) और वित्त की चल रही जांच के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisment

पैसों की कमी से जूझ रही पंजाब सरकार ने रविवार को पेट्रोल की कीमत में बानवे पैसे प्रति लीटर और डीजल में अठासी पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा है कि पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान राजनीति में सेना के दखल के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि पूर्व प्रधान मंत्री सेना से केवल इसलिए परेशान हैं क्योंकि वह अब उनका समर्थन नहीं कर रही है।

न्यूयॉर्क राज्य विधानमंडल ने दिवाली पर शहर के स्कूलों में छुट्टी घोषित करने के लिए एक विधेयक पारित किया है।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी

Advertisment
सदस्यता लें