Advertisment

आज की दस बड़ी खबरें | 13 अगस्त 2023 आज की बड़ी खबरें

Today's big news 13 August 2023. 13 August 2023 आज की अन्य बड़ी खबरें | breaking news Hindi. Today's top ten news. आज की ताजा खबर 13 August 2023, Latest News in Hindi 13 August 2023, Trending news in Hindi. 13 अगस्त 2023 आज की ताजा खबरें

author-image
hastakshep
13 Aug 2023
Morning Breaking news

Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news 📰

Advertisment

आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने अन्तरराष्ट्रीय युवजन दिवस पर अपने सन्देश में कहा है कि एक पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ और जलवायु-अनुकूल मानसिकता की तरफ़ रुझान बढ़ाने में, हरित कौशलों के साथ, युवजन बहुत अहम भूमिका निभाने वाले हैं। यूएन प्रमुख ने 12 अगस्त को मनाए जाने वाले इस दिवस के अवसर पर कहा कि नवाचारी टिकाऊ प्रोद्योगिकियों और अक्षय ऊर्जा से लेकर, परिवहन प्रणालियों और औद्योगिक गतिविधियों में क्रान्तियों तक, युवजन को कहीं अधिक स्वच्छ, हरित और अधिक जलवायु सहनशील भविष्य को आकार देने के लिए, कौशल और ज्ञान से सुसज्जित करना होगा।

Advertisment

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को बताया है कि बांग्लादेश में डेंगू बुख़ार के मामलों में अत्यधिक तेज़ी ने देश को अपने चपेट में ले लिया है। संगठन ने मच्छरों की संक्रामक आबादी पर नियंत्रण पाने के प्रयासों की पुकार लगाते हुए, मच्छरदानियों का प्रयोग बढ़ाने और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने जैसे उपाय भी करने की पुकार लगाई है। यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, बांग्लादेश में डेंगू बुख़ार का फैलाव, जून के अन्तिम दिनों में बढ़ा था और उसके बाद से अभी तक 69 हज़ार 483 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। एक जनवरी से 7 अगस्त की अवधि में, 327 लोगों की मौतें होने की भी ख़बरें हैं।

पोलैंड के लुबलिन शहर में दूसरे विश्व युद्ध के समय का बम मिला है। इसके बाद शहर में करीब 14 हजार लोगों को अस्थायी रूप से घर छोड़ने का आदेश दिया गया। लोगों को स्कूलों और दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया। साथ ही उन्हें घरों में बिजली से चलने वाले सभी इक्विपमेंट्स, पानी और गैस को बंद करने के लिए कहा गया। कंस्ट्रक्शन साइट पर मिले इस बम का वजन 250 किलो था। इसके बाद बॉम्ब स्क्वॉड ने बम को हटाकर इसे डिफ्यूज कर दिया।

केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने भारत के आर्थिक विकास में जैव विविधता संरक्षण को मुख्यधारा में लाने पर जोर दिया है, ताकि पारिस्थितिकी की बेहतरी एवं स्थिरता सुनिश्चित की जा सके। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर भुवनेश्वर में कल एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि भारत में जंगली एशियाई हाथियों की सबसे बड़ी आबादी है और यह प्रजातियों के दीर्घकालिक संरक्षण के लिए मुख्य स्थान है। उन्होंने बल देकर कहा कि हाथी संरक्षण को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए स्थानीय समुदायों के साथ सक्रिय भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। श्री यादव ने कहा कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय जनकल्याण और हाथी संरक्षण के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisment

#Pakistan के राष्‍ट्रपति डॉ.आरिफ अल्‍वी ने बलूचिस्‍तान अवामी पार्टी- #BAP के सेनेटर अनवार-उल-हक काक्‍कड को देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्‍त किये जाने को मंजूरी दे दी है। 

कांग्रेस ने कल कहा कि भाजपा के दो सांसदों को अपने ही राज्य में हिंसा पर संसद में बोलने की अनुमति न देना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि पूरे मणिपुर का अपमान है। भाजपा की विभाजनकारी राजनीति ने सबसे पहले मणिपुर में आग लगाई। जब हिंसा भड़की, तो उन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया गया। फिर भी हिंसा जारी है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट में लिखा- ऐसे समय में मणिपुर से अपने ही सांसद और विदेश राज्य मंत्री को बोलने से रोकना भाजपा के लिए शर्मनाक है। विदेश और शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह और मणिपुर के एक और बीजेपी सांसद को संसद में बोलने की इजाजत नहीं दी गई।

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने संबोधन में जिक्र किया कि दरभंगा में एम्स खोला गया है। श्री यादव ने इसे सफेद झूठ कहा है। उन्होंने कल ट्वीट किया कि आज प्रधानमंत्री दरभंगा में एम्स खुलवाने का झूठा श्रेय ले रहे थे। वस्तुस्थिति ये है कि बिहार सरकार ने निःशुल्क 151 एकड़ ज़मीन केंद्र को इसकी स्थापना के लिए दिया है और साथ ही 250 करोड़ से अधिक मिट्टी भराई के लिए आवंटित किया है।

Advertisment

15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दी है।

अपनी लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी पहली बार शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड (केरल) के दौरे पर पहुंचे, जहां उनका कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

एलन मस्क द्वारा संचालित एक्स कॉर्प (पूर्व में ट्विटर) ने भारत में 'जून-जुलाई' अवधि में रिकॉर्ड 23,95,495 अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें ज्यादातर मामले बाल यौन शोषण और बिना सहमति नग्नता को बढ़ावा देने से जुड़े थे।

Advertisment

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी

Advertisment
सदस्यता लें