Advertisment

आज की दस बड़ी खबरें | 15 April 2023 ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी

15 April 2023 | breaking news Hindi. Today's top ten news. आज की ताजा खबर 15 अप्रैल 2023, Latest News in Hindi 15 April 2023, Trending news in Hindi. 15 अप्रैल 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

author-image
hastakshep
15 Apr 2023
New Update
15 April 2023 | breaking news Hindi

15 April 2023 | Breaking news Hindi

आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news

Advertisment

आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, भोपाल में आज कमलनाथ ने बुलाई बैठक। चुनाव की रणनीति को लेकर होगी चर्चा। 

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी ने कसी कमर। आज भरतपुर जाएंगे अमित शाह। बूथ कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित। 

Advertisment

राजस्थान में त्रिकोणीय मुकाबला बनाने की कोशिश में असदउद्दीन ओवैसी। एआइएमआइएम प्रमुख आज जाएंगे जयपुर। सर्वे रिपोर्ट करेंगे सार्वजनिक। 

मध्य प्रदेश चुनाव से पहले गर्माई सियासत। आज से 2 दिन के ग्वालियर दौरे पर हैं सिंधिया। हरि सिंह नरवरिया की प्रतिमा का करेंगे अनावरण। 

आज मनाया जाएगा हिमाचल दिवस। कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह। गणमान्य होंगे पुरस्कृत। 

Advertisment

मोदी अदानी मामले में आज से 20 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं करेगी कांग्रेस। जय भारत सत्याग्रह के तहत प्रदेश में होंगे कार्यक्रम।

डॉ बी. आर. अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर ने कल  हैदराबाद में एक जनसभा में उम्मीद जताई कि तेलंगाना सरकार हैदराबाद को भारत की दूसरी राजधानी बनाने की मांग करेगी, जैसा कि भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार ने कहा था। उन्होंने कहा कि संविधान सभा की बहस के दौरान जब भारत की सुरक्षा का सवाल उठा तो बाबासाहेब अंबेडकर ने देश की दूसरी राजधानी की जरूरत को रेखांकित किया था और हैदराबाद को दूसरी राजधानी बनाने का सुझाव दिया था।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि, हमारे पूर्वजों ने देश को आजादी दिलाने और संविधान बनाने के लिए अपनी जान दी और अब कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए कोई भी कुर्बानी देगी।

Advertisment

महाराष्ट्र के 10 जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज- 'गर्मी जारी है'। आईएमडी के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र के कम से कम 10 जिलों में अप्रैल के मध्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है, जिसमें चंद्रपुर सबसे गर्म 43.2 डिग्री और दक्षिण मुंबई 31.6 पर सबसे ठंडा रहा।

झारखंड के मेडिकल कॉलेज के टीचर्स और डॉक्टर्स को अब हर महीने अपना रिपोर्ट कार्ड देना होगा। उन्होंने कितनी कक्षाएं ली हैं और कितने मरीजों का इलाज किया है यह भी बताना होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी मेडिकल कॉलेजों को फार्मेट भेजकर शैक्षणिक और चिकित्सकीय कार्यों का कैलेंडर तय करने को कहा है।

आबकारी नीति मामला : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में रविवार को जांच में शामिल होने के लिए तलब किया है।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी

Advertisment
सदस्यता लें