आज की दस बड़ी खबरें | 17 जुलाई 2023 आज की बड़ी खबरें
Today's big news 17th July 2023. 17 July 2023 आज की अन्य बड़ी खबरें | breaking news Hindi. Today's top ten news. आज की ताजा खबर 17 July 2023, Latest News in Hindi 17 July 2023, Trending news in Hindi. 17 जुलाई 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में
आज की दस बड़ी खबरें | 17 जुलाई 2023 आज की बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news 📰
Advertisment
आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें
राष्ट्रपति श्रीमती कल 18 जुलाई, 2023 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 9 राज्य सचिवों और 68 जिला कलेक्टरों को उनकी टीमों के साथ "भूमि सम्मान" 2023 प्रदान करेंगी, जिन्होंने डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी)-शासन का मूल-के मुख्य घटकों के लिए सम्पूर्णता प्राप्त करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में 'ड्रग्स तस्करी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा' पर क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।
Advertisment
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उन्होंने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति के बारे में दो बार जानकारी ली है, लेकिन मणिपुर हिंसा पर उन्होंने एक शब्द भी नहीं बोला, और न ही मुख्यमंत्री से बात की।
साउथ कोरिया में बाढ़ से 35 लोगों की मौत: 7,866 को सुरक्षित जगह पहुंचाया, सेना से मांगी गई मदद।
यूरोप के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है और अगले कुछ दिनों में तापमान के रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना है। स्पेन, फ्रांस, ग्रीस, क्रोएशिया और तुर्की के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने के आसार है।
Advertisment
भारतीय सेना के 43 जवानों की टुकड़ी ने कल मंगोलिया के लिए प्रस्थान किया। यह सैन्य दल द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास "नोमैडिक एलीफेंट-23" के 15वें संस्करण में भाग लेगा। इस सैन्य अभ्यास का आयोजन आज 17 जुलाई से आगामी 31 जुलाई 2023 तक मंगोलिया के उलानबटार में निर्धारित है।
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा है कि देश में बढ़ते साम्प्रदायिक विभाजन और मणिपुर की हालिया ईसाई विरोधी हिंसा पर यूरोपियन यूनियन द्वारा चिंता व्यक्त किया जाना मोदी सरकार की विभाजनकारी नीतियों के कारण भारत की आंतरिक स्थिति के बिगड़ते जाने का परिणाम है।
अमेरिका के अलास्का प्रायद्वीप क्षेत्र में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
Advertisment
पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का कहर जारी है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए देश के 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल में हाल ही में आई आपदा के बाद आज फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।