Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news 📰
आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें
चंद्रयान-3 मिशन ने लैंडर मॉड्यूल को प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग करने के साथ एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा- चंद्रयान-3 के निष्कर्षों और जानकारियों से विश्व समुदाय को लाभ होगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल कोलकाता में देश के स्टेल्थ युद्धपोत 'आईएनएस विंध्यागिरि' का जलावतरण किया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह अहंकारी हैं, मगर डरे हुए हैं। खड़गे ने मोदी के खुद को गरीब आदमी का बेटा होने के दावे को लेकर भी उन पर तंज कसा और कहा, "अगर हर कोई आपकी तरह गरीब होता और 10 लाख रुपये का सूट पहनता तो भारत एक महान और समृद्ध देश होता।"
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया है। पूर्व विधायक अजय राय को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। वह दो बार वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।
सुप्रीम कोर्ट बिहार में जाति आधारित सर्वेक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगा। ये याचिकाएं पटना उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर की गई हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा है कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए कानून में बदलाव कर रही है। उनका कहना है कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा चुनावों को प्रभावित करने के लिए चुनाव प्रबंधन के संबंध में एक विशेष कानून बनाया जा रहा है।
भारतीय स्टेट बैंक वर्तमान वित्त वर्ष में देशभर में 300 नई शाखाएं खोलने की योजना बना रहा है। स्टेट बैंक की इस समय देश में 22 हजार चार सौ पांच शाखाएं हैं। बैंक की विदेशों में दो सौ 35 शाखाएं और कार्यालय काम कर रहे हैं।
देश भर में बाढ के वास्तविक समय की भविष्यवाणी के लिए केन्द्रीय जल आयोग ने फ्लडवॉच मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में युवा-20 शिखर सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन आज होगा।
हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के प्रकोप से लोगों की जान जाने और उनके लापता होने के अलावा लगभग दस हजार करोड़ रुपये की सरकारी और निजी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार पीडित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के साथ ही अवरुद्ध सड़कों पर यातायात बहाल करने के लिए चौबीस घंटे काम करने में जुटी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी