/hastakshep-prod/media/media_files/DFYIAjdTxpHOUUB5bArX.jpg)
आज की दस बड़ी खबरें | 21 May 2023 आज की अन्य बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news 📰
आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें
आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला है। मुंबई को प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की रेस में बने रहने के लिए हैदराबाद को 80 से ज्यादा रन से हराना होगा। हारने पर टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।
आज से सोमवार तक 7 राज्यों में लू की चेतावनी जारी हुई है। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। यहां दिन का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो सकता है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरने का आज 29वां दिन है। कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कार्रवाई के लिए पहलवानों द्वारा दिया अल्टीमेटम आज पूरा हो रहा है। धरने में उत्तर प्रदेश, हरियाणा के सभी खापों के प्रतिनिधि भी पहुचेंगे।
कर्नाटक में सरकार बनते ही कांग्रेस ने चुनाव पूर्व किए अपने 5 वादे निभाए, मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और 8 मंत्रियों ने शपथ ली। कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने कांग्रेस के 5 चुनावी वादों पर कैबिनेट की पहली मीटिंग में ही मुहर लगा दी। इनमें हर परिवार को हर महीने 200 यूनिट फ्री बिजली, घर की महिला मुखिया को हर महीने 2 हजार रुपए, बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 से 300 हजार रुपए देना शामिल है। इसके अलावा BPL परिवार को हर महीने 10 किलो फ्री चावल और सरकारी बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर की स्कीम को भी मंजूरी मिली है। इससे पहले डीके शिवकुमार ने राज्य के इकलौते डिप्टी CM के तौर पर शपथ ली।
कर्नाटक के बाद राजस्थान चुनाव में जुटी कांग्रेस। पार्टी आज से शुरू करेगी जनसंपर्क अभियान।
छत्तीसगढ़ में जीत की कोशिश में कांग्रेस। प्रदेश अध्यक्ष ने बुलाई बैठक चुनाव को लेकर होगी चर्चा।
आज से शिवपुरी दौरे पर मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। बघेल समाज से करेंगे वन टू वन चर्चा।
चंडीगढ़ में पंजाब आर्म्ड पुलिस की 300 किलो वजनी हेरिटेज तोप चोरी हो गई। ये पुलिस की 82 बटालियन के मेस गेट पर करीब 10 साल से रखी थी, लेकिन पुलिस को चोरी का पता 15 दिन बाद चला।
आज है पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न Rajiv Gandhi Death Anniversary.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी