Advertisment

आज की दस बड़ी खबरें | 31 जुलाई 2023 आज की बड़ी खबरें

Today's big news 31 July 2023. 31 July 2023 आज की अन्य बड़ी खबरें | breaking news Hindi. Today's top ten news. आज की ताजा खबर 31 July 2023, Latest News in Hindi 31 July 2023, Trending news in Hindi. 31 जुलाई 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

author-image
hastakshep
31 Jul 2023
Morning Breaking news

आज की दस बड़ी खबरें | 31 जुलाई 2023 आज की बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news 📰

Advertisment

आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

पाकिस्तान में बाजौर के खार में एक राजनीतिक कार्यक्रम में रविवार को हुए आत्मघाती विस्फोट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के स्थानीय नेता सहित कम से कम 35 लोग मारे गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि शहीद पुरुषों और महिलाओं के सम्मान के लिए जल्द ही 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान शुरू किया जाएगा। अपने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका बनाई जाएगी।

Advertisment

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 1 अगस्त को महाराष्ट्र के पुणे का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे दगडूशेठ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। सुबह 11:45 बजे, उन्हें लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे, प्रधानमंत्री मेट्रो ट्रेनों को झंडी दिखाएंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इंडिया के 21 सदस्यीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने मणिपुर में जारी जातीय हिंसा को 'राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दा' करार देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री की चुप्पी इस मुद्दे पर उनकी निर्लज्ज उदासीनता को दर्शाती है। विपक्षी गठबंधन का संसदीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर गया था। सांसदों ने पहले दिन चुराचांदपुर, बिष्णुपुर और इम्‍फाल पश्चिम जिलों में राहत शिविरों का दौरा किया और प्रभावित लोगों से बातचीत की। 

मणिपुर की राज्‍यपाल अनुसुईया उईके ने कहा है कि राज्‍य में जल्‍दी से जल्‍दी शांति और सामान्‍य हालात बहाल करने के लिए केन्‍द्र और राज्‍य सरकार अथक प्रयास कर रहे है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्‍व में विपक्षी दलों के 20 सांसदों के एक प्रतिनिधि मडंल ने कल राजभवन में राज्‍यपाल से मुलाकात की और उन्‍हें राज्‍य के मौजूदा हालत से अवगत कराया।

Advertisment

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि मणिपुर कहां-कहां फैल सकता है, यह चिंता का विषय है। महिला कांग्रेस द्वारा इंदौर में महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव की अहमियत कार्यक्रम में कमलनाथ ने कहा,  ''मुझे घबराहट है कि मणिपुर कहां-कहां फैल सकता है, यह चिंता का विषय है! इस घटना ने देश को बदनाम किया है। इंटरनेशनल प्रेस ने इसे ज्यादा कवर किया है।''

मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि मणिपुर जल रहा है और 90 दिन होने के बावजूद डबल इंजन की सरकार हिंसा रोकने का कोई प्रयास नहीं कर रही है।

'भारत में बाघों की स्थिति' रिपोर्ट के तहत साझा किए गए राज्य स्तरीय आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में चार वर्षों में बाघों की आबादी में 18.49 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

Advertisment

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिन के दौरान देश के पूर्वी, उत्तरपूर्वी और पूर्व मध्‍य भाग में तेज और बहुत तेज वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड और ओडीशा में कल बहुत तेज वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी उत्‍तर प्रदेश और पूर्वी राजस्‍थान में अधिकांश स्‍थानों पर कल हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने का अनुमान है।

टेरेसा में महिला हॉकी में भारत ने मेजबान स्पेन को हराकर तीन देशों की टॉर्नियो डेल सैंटिनेरियो प्रतियोगिता जीत ली है, स्‍पेन की हॉकी फेडरेशन की सौवीं वर्षगांठ के अवसर पर इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी                                                                              

 

Advertisment
सदस्यता लें