एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । आज की टॉप 10 खबर (Latest News in Hindi) | 4 जुलाई 2023 ब्रेकिंग न्यूज़
आज की ताजा खबर 4 जुलाई 2023, Latest News in Hindi 4 July 2023, Trending news in Hindi, 4 जुलाई 2023 की शाम का बुलेटिन, स्कूल असेंबली के लिए हिंदी में समाचारों की सुर्खियाँ
एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । आज की टॉप 10 खबर (Latest News in Hindi) | 4 जुलाई 2023 ब्रेकिंग न्यूज़
4 जुलाई 2023 आज की ताज़ा ख़बरें और समाचार हिंदी में (Latest News in Hindi)
Advertisment
शी जिनपिंग ने शंघाई गठबंधन से 'क्षेत्रीय शांति की रक्षा' करने का आग्रह किया।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के एक आभासी शिखर सम्मेलन को संबोधित किया और क्षेत्रीय शांति की रक्षा करने और आम सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों का आह्वान किया। बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी बात की। शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाले भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उन देशों की आलोचना करते हुए टिप्पणी की जो सीमा पार आतंकवाद को नीतिगत साधन के रूप में उपयोग करते हैं।
सबलगढ़-करौली को जोड़ने वाले 3 किमी लंबे हाई लेवल ब्रिज का लोकार्पण
Advertisment
मण्डरायल (सबलगढ़-करौली अनुभाग) में चंबल नदी पर हाई लेवल ब्रिज सहित 5,600 करोड़ रु. की विभिन्न परियोजनाओं का आज समारोहपूर्वक लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। यह पुल बनने से पूर्व मुरैना जिले के लोगों को करौली जिले में स्थित कैला देवी मंदिर के दर्शन के लिए 100 किलोमीटर से ज्यादा का चक्कर लगाकर जाना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें सुविधा हो जाएगी। उक्त जगह बारिश के समय स्टीमर से छोटे वाहनों का आवागमन होता था जो सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त नही था एवं गर्मी व सर्दी के समय पीपा वाले पुल से छोटे वाहनों का आवागमन होता था। उक्त पुल से राजस्थान के लोगों को कूनो नेशनल पार्क से भी अब सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान के लिए प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 8 जुलाई, 2023 तक बढ़ी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के प्रचार-प्रसार में मीडिया की सकारात्मक भूमिका और दायित्व को स्वीकार करते हुए, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान (एवाईडीएमएस) द्वितीय संस्करण- 2023 के लिए प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
Advertisment
रूस का आरोप- यूक्रेन ने कम से कम पांच ड्रोन से मास्को पर हमला किया
0500 GMT के बाद सामान्य परिचालन फिर से शुरू होने से पहले मंगलवार सुबह मॉस्को के वनुकोवो में लैंडिंग और टेकऑफ़ को कई घंटों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। रूस, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र से कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मॉस्को से लगभग 63 किमी (40 मील) पश्चिम में कुबिन्का शहर के क्षेत्र में एक ड्रोन को मार गिराया गया। कुबिंका के पास एक रूसी हवाई अड्डा है।
सीएम गहलोत बोले- पेपर लीक मामले में होगी कड़ी सजा, विधानसभा में लाया जाएगा विधेयक
Advertisment
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि पेपर लीक मामलों में अधिकतम आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा का प्रावधान करने के लिए आगामी विधानसभा सत्र में एक विधेयक पेश किया जाएगा।
हजारीबाग में कुएं में गिरी एसयूवी, छह की मौत, चार घायल
झारखंड के हजारीबाग जिले में रांची-पटना रोड पर मंगलवार दोपहर तीन बजे भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, चार अन्य लोग घायल हुए।
Advertisment
झारखंड बंद का पांच जिलों में जबरदस्त असर, दर्जनों ट्रेन फंसी, कई हाईवे ठप
संताली भाषा को झारखंड में प्रथम राजभाषा का दर्जा देने, ओलचिकी लिपि में पाठ्य पुस्तकों का प्रकाशन करने, संताली एकेडमी का गठन करने एवं राज्य के स्कूल-कॉलेजों में इस भाषा की पढ़ाई जैसी मांगों को लेकर जनजातीय संगठनों की ओर से मंगलवार को बुलाए गए 12 घंटे के झारखंड बंद का राज्य के कई इलाकों में जबरदस्त असर पड़ा।
बिहार की नदियां उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
Advertisment
नेपाल के तराई क्षेत्रों सहित बिहार के कई इलाकों में हो रही बारिश के कारण राज्य की प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। कई नदियां खतरे के निशान के करीब से बह रही हैं। नदियों के उफान पर आने के कारण कई इलाकों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।
कल मनाया जाएगा विश्व बैडमिंटन दिवस
5 जुलाई को विश्व बैडमिंटन दिवस है। यह दिवस अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन संघ द्वारा स्थापित एक दिवस है, जिसका उद्देश्य बैडमिंटन को लोकप्रिय बनाना और इस खेल के प्रति लोगों की पहचान व उत्साह बढ़ाना है। ध्यान रहे विश्व बैडमिंटन संघ ने मार्च 2022 में हर साल की 5 जुलाई को विश्व बैडमिंटन दिवस की घोषणा की।
Advertisment
रिलायंस जियो ने 999 रुपये में लॉन्च किया 4जी फोन
रिलायंस जियो ने सोमवार को भारत का सबसे किफायती 4जी फोन 'जियो भारत वी2' सिर्फ 999 रुपये में लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि ये बेसिक फीचर फोन है, जिसकी खास बात ये है कि इसमें इंटरनेट चलाया जा सकता है।
News headlines in Hindi for school assembly | ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | आज की बड़ी खबरें