Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news 📰
आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें
“सारे चोरों के नाम मोदी क्यों हैं” मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने कल राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाए जाने के बाद लोक सभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर राहुल गांधी की सदस्यता को फिर से बहाल करने की मांग की है।
राष्ट्रपति सचिवालय की एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्वाभ्यास के कारण 5 अगस्त और 12 अगस्त 2023 को होने वाला चेंज ऑफ गार्ड समारोह नहीं होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने कल इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस हालिया आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसमें एएसआई को वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में 'वजू खाना' को छोड़कर पूरे परिसर का सर्वेक्षण करने की अनुमति दी गई थी। न्यायालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से वचन पत्र लिया कि स्थल पर कोई खुदाई नहीं की जाएगी और ढांचे को कोई नुकसान नहीं होगा। इसके बाद सर्वेक्षण की अनुमति दे दी गई।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 5 से 8 अगस्त, 2023 तक तमिलनाडु और पुडुचेरी की यात्रा पर रहेंगी।
भारतीय जनता पार्टी ने अपने लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी कर इस महीने की सात से 11 तारीख के बीच सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। खबर है कि पार्टी ने अपने तीन पंक्तियों के व्हिप में उनसे सरकार के रुख और विधेयकों का समर्थन करने को कहा है।
उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय देश में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता का दावा किया है। मंत्रालय ने कहा है कि चीनी की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में रिकॉर्ड बढोतरी के बावजूद देश में चीनी की खुदरा कीमतें स्थिर हैं, हालांकि चीनी की अंतर्राष्ट्रीय कीमतें अप्रैल-मई 2023 में एक दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं, चीनी की घरेलू कीमतों में लगभग 3 प्रतिशत की मामूली मुद्रास्फीति है जो गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) में वृद्धि के अनुरूप है।
संस्कृति मंत्रालय राजधानी के प्रगति मैदान में आज 5 और कल 6 अगस्त 2023 को विशिष्ट पुस्तकालय महोत्सव 2023 का आयोजन कर रहा है। यह मेला नई दिल्ली के प्रगति मैदान के हॉल नंबर 5 में लगाया जा रहा है। इस दो दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु करेंगी।
केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि टैबलेट और लैपटॉप जैसे उपकरणों के आयात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है और इन्हें कंपनियों या व्यापारियों द्वारा वैध लाइसेंस प्राप्त करने के बाद आयात किया जा सकता है। कल, विदेश व्यापार महानिदेशालय ने उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की थी
बर्लिन में विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारतीय महिला कम्पाउंड टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी की तिकड़ी ने पहला स्थान हासिल किया।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी