आज की दस बड़ी खबरें | 6 अगस्त 2023 आज की बड़ी खबरें
Today's big news 6 August 2023. 6 August 2023 आज की अन्य बड़ी खबरें | breaking news Hindi. Today's top ten news. आज की ताजा खबर 6 August 2023, Latest News in Hindi 6 August 2023, Trending news in Hindi. 6 अगस्त 2023 आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में
Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news 📰
Advertisment
आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें
चन्द्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रविष्ट हो गया है। चंद्रयान-3 ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अंतरिक्ष यान को बेंगलुरु में मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स से सफलतापूर्वक कमांड दिया गया था।
गृह मंत्री अमित शाह आज पुणे में सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक (CRCS) कार्यालय के डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ करेंगे।
Advertisment
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार हो गए हैं और सक्रिय राजनीति से पांच वर्ष के लिए अयोग्य घोषित हो गए हैं। इमरान खान को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी पाया गया है। इस्लामाबाद स्थित जिला और सत्र न्यायालय ने कल उन्हें तीन साल जेल की सजा और एक लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित नौवें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस आयोजनों में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री भारतीय वस्त्र और शिल्पकोष के ई-पोर्टल का उद्घाटन करेंगे।
केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह कल पुणे में सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक कार्यालय के डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ करेंगे।
Advertisment
चीन के उत्तरी हिस्से में हुई मूसलाधार बारिश के कारण हेबे प्रांत के बाउडिंग शहर में दस लोगों की मौत हो गई है।
अफगानिस्तान में शनिवार रात 5.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए।
उत्तर प्रदेश के इटावा से भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है।
Advertisment
विपक्षी कांग्रेस समेत विभिन्न हलकों की मांग के मद्देनजर मणिपुर सरकार ने 21 अगस्त से विधानसभा सत्र बुलाने का फैसला किया है।
मणिपुर में बिगड़ते हालात और हिंसाग्रस्त राज्य में सरकारी हथियार लूट की खबरों को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, “कोई आश्चर्य नहीं कि सुप्रीम कोर्ट ने 1 अगस्त को पाया कि मई की शुरुआत से मणिपुर में संवैधानिक मशीनरी और कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। फिर भी प्रधानमंत्री चुप हैं और पूरी तरह से बदनाम मुख्यमंत्री को बने रहने की अनुमति दे रहे है।''
जयराम रमेश ने इस पोस्ट के साथ सरकारी हथियारों की लूट की एक खबर भी साझा की।