/hastakshep-prod/media/media_files/mr5Yjhi6u8mnAwgcrd8y.jpg)
Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news 📰
आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें
कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस ने झोंकी ताकत। सोनिया गांधी आज करेंगी प्रचार अभियान की शुरुआत। हुबली में रैली को करेंगी संबोधित।
कर्नाटक चुनाव को लेकर छूटे बीजेपी के पसीने। आज पीएम मोदी करेंगे 17 विधानसभाओं में रोड शो। कई जनसभाओं को भी करेंगे संबोधित।
मिशन छत्तीसगढ़ पर कांग्रेस। शिक्षकों को बघेल सरकार की सौगात। आज से छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षकों की होगी सीधी भरती।
राजस्थान में गरमाई सियासत। सीएम गहलोत के गढ़ में पायलट का शक्ति प्रदर्शन आज। मंत्री राम चौधरी ने गहलोत को नहीं सचिन को बुलाया।
आज जालंधर जाएंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के हक में करेंगे रोड शो और रैली।
जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन जारी। आज धरना स्थल पहुंच सकते हैं सौरभ भारद्वाज। बीजेपी ने लगाया सियासत करने का आरोप।
आज जारी होगा गोवा बोर्ड का रिजल्ट। गोवा बोर्ड की वेबसाइट पर नतीजा देख सकते हैं छात्र। 15 मार्च को आयोजित की गई थी परीक्षा।
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी। वडोदरा से हरिद्वार के बीच आज से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन। विंडो से हाथों हाथ भी मिलेगा टिकट।
आज और कल बारिश की संभावना। पहाड़ों पर गिरेगा तापमान।
कर्नाटक में 224 सीटों के लिए 10 मई को मतदान है, जबकि नतीजा 13 मई को घोषित होंगे। राज्य में इस वक्त सीधी टक्कर कांग्रेस और बीजेपी के बीच है।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी