Advertisment

इंडिया से घबराए पीएम मोदी भी सनातन को चुनावी मुद्दा बनाने के लिए मैदान में कूदे

इंडिया गठबंधन का खौफ भारतीय जनता पार्टी पर साफ देखा जा सकता है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी खौफ में सनातन को चुनावी मुद्दा बनाने के लिए कूद पड़े हैं।

author-image
hastakshep
14 Sep 2023
Narendra Modi नरेंद्र मोदी

इंडिया से घबराए पीएम मोदी भी कूदे सनातन को चुनावी मुद्दा बनाने के लिए

इंडिया का खौफ भारतीय जनता पार्टी पर 

Advertisment

मध्य प्रदेश के बीना में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली, 14 सितंबर (डेस्क)। इंडिया गठबंधन का खौफ भारतीय जनता पार्टी पर साफ देखा जा सकता है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी खौफ में सनातन को चुनावी मुद्दा बनाने के लिए कूद पड़े हैं।

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के सागर जिले के बीना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोकेमिकल परिसर सहित अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए विपक्षी दलों के गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि उनकी नीति सनातन परंपरा को समाप्त कर देश को गुलामी के रास्ते पर ले जाने की है।

Advertisment

पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित जी-20 की बैठक की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस सफलता से देश के हर नागरिक ने गर्व महसूस किया है। इस आयोजन का श्रेय मोदी को नहीं बल्कि पूरे देश की 140 करोड़ जनता को है। यह सामूहिक प्रयास का परिणाम है। हम दुनिया के देशों को जोड़ने में समर्थ हैं और भारत विश्व मित्र के रूप में सामने आ रहा है। मगर कुछ लोग हैं जो देश और समाज को विभाजित करने में जुटे हुए हैं।

श्री मोदी ने कहा, उन्होंने इंडिया एलाइंस बनाया है। कुछ लोग इसे घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं। इनका नेता तय नहीं है। नेतृत्व को लेकर भ्रम है।

विपक्षी दलों की मुंबई में हुई बैठक का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने हिडन एजेंडा बनाया है और जो नीति बनाई है वह भारत की संस्कृति पर हमला करने की है। भारतीयों की आत्मा पर हमला करने की है। विवेकानंद हो, देवी अहिल्याबाई हो, झांसी की रानी हो या महात्मा गांधी। गांधी ने सनातन धर्म का जीवनपर्यंत पालन किया और उसके चलते ही देश को जोड़े रखा। उस परंपरा को यह घमंडिया गठबंधन के लोग खत्म करना चाहते हैं, उस ताने-बाने को तबाह करना चाहते हैं।

Advertisment

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से एकजुट होने का आग्रह करते हुए कहा कि अभी इन्होंने खुलकर हमले बोलना शुरू किया है, यह और आगे बढ़ाने वाले हैं इसलिए देश के कोने-कोने के सनातनियों को देश के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। वे लोग सनातन को तबाह कर देश को एक हजार साल की गुलामी की ओर धकेलना चाहते हैं। हमें मिलकर ऐसी ताकतों को रोकना होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने बीना में आयोजित समारोह में पेट्रोकेमिकल परिसर के अलावा प्रदेश की कई अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, वीरेंद्र खटीक सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Advertisment

 

 

Advertisment
सदस्यता लें