Advertisment

#breaking: अब तक की बड़ी ख़बरें | लेटेस्ट अपडेट 15 अगस्त 2023

15 अगस्त 2023 की बड़ी ख़बरें और ताज़ा अपडेट | जानें 15 अगस्त 2023 के ताज़ा समाचार और बड़ी ख़बरें। इस अपडेट में शामिल हैं विश्व घटनाएं, राजनीतिक मोर्चे, व्यापार और अर्थव्यवस्था. News headlines in Hindi for school assembly

author-image
hastakshep
15 Aug 2023
एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । आज की ताजा खबर (Latest News in Hindi) | 15 मार्च 2023 ब्रेकिंग न्यूज़

#breaking: अब तक की बड़ी ख़बरें | लेटेस्ट अपडेट 15 अगस्त 2023

15 अगस्त 2023 की अब तक की बड़ी खबरें

Advertisment

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक में 77वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्‍होंने स्‍मारक पर पुष्‍पांजलि अर्पित की और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा कि भारत मणिपुर के लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वहां की समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर में अशांति और हिंसा का दौर आया है और महिलाओं की गरिमा पर हमले के समाचार मिल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर के लोग पिछले कुछ समय से शांति बनाए हुए हैं और उन्होंने शांति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा, "राज्य और केंद्र सरकार उन समस्याओं को हल करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं और आगे भी जारी रखेगी।"

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर परिवारवाद का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का परिवारवाद देखना चाहिए। वो हमसे पहले परिवारवाद के उदाहरण बने हैं। भाजपा और उन्होंने खुद परिवारवाद अपनाया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर इटावा में 160 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। उन्होंने देशवासियों को बधाई दी। 

Advertisment

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है कि मौजूदा समय में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ युद्ध छेड़ने की आवश्यकता है।

देश में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण में अग्रणी माने जाने वाले सुलभ के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्‍वर पाठक के निधन पर शोक जताया है।

Advertisment

77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि केरल पूरे देश के लिए एक मॉडल बन गया है। यहां सभी के साथ समान व्यवहार किया जाता है और एकजुट होकर समस्याओं का हल ढूंढा जाता है।

कल रूस के दक्षिणी भाग में एक पेट्रोल स्टेशन पर हुए विस्फोट में कम से कम 35 लोग मारे गए और कई घायल हो गए हैं। खबर है कि यह विस्फोट कैस्पियन सागर के तट पर दागेस्तान क्षेत्रीय राजधानी माखचकाला में हुआ।

अमेरिकी राज्य हवाई के माउई द्वीप में विनाशकारी जंगल की आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 99 हो गई है।

Advertisment

रूस के सुदूर पूर्व में प्रिमोर्स्की क्षेत्र में भीषण बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान के बाद क्षेत्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। प्रिमोर्स्की के गवर्नर ओलेग कोझेमायाको ने मीडिया को ये बात कही।

News headlines in Hindi for school assembly | ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | आज की बड़ी खबरें

Advertisment
सदस्यता लें