Advertisment

#breaking: अब तक की बड़ी ख़बरें | लेटेस्ट अपडेट 19 अगस्त 2023

19 अगस्त 2023 की बड़ी ख़बरें और ताज़ा अपडेट | जानें 19 अगस्त 2023 के ताज़ा समाचार और बड़ी ख़बरें। इस अपडेट में शामिल हैं विश्व घटनाएं, राजनीतिक मोर्चे, व्यापार और अर्थव्यवस्था. News headlines in Hindi for school assembly

author-image
hastakshep
19 Aug 2023
एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । आज की ताजा खबर (Latest News in Hindi) | 13 मार्च 2023 ब्रेकिंग न्यूज़

#breaking: अब तक की बड़ी ख़बरें | लेटेस्ट अपडेट 19 अगस्त 2023

19 अगस्त 2023 की अब तक की बड़ी खबरें

Advertisment

भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को 'उद्योग रत्न' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान व्यक्तिगत रूप से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार ने दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उड़ान योजना पर नियंत्रक महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि चप्पल पहनकर हवाई यात्रा करने का उनका वादा अन्‍य वादों की तरह हवा में उड़ गया है, क्योंकि यह योजना 93 प्रतिशत मार्गों पर काम नहीं करती।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश में अपने ठिकानों से भागने के बाद प्रतिबंधित संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) के पांच उग्रवादियों ने धलाई जिले में राज्य पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। 

Advertisment

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लद्दाख की यात्रा पर हैं। कांग्रेस नेता की बाइक राइड करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। राहुल गांधी ने आज लेह शहर से सुरम्य पैंगोंग झील तक अपनी केटीएम 390 ड्यूक बाइक दौड़ाई। इस दौरान राहुल गांधी का अंदाज एकदम अलग नजर आया। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक पोस्ट भी किया। राहुल गांधी ने लिखा कि पैंगोंग झील जा रहा हूं। मेरे पिता कहा करते थे कि ये दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। राहुल ने लेह, लद्दाख और पैंगोंगत्सो के हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने जी 20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के समापन दिवस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयसस की उपस्थिति में गांधीनगर में 'डिजिटल स्वास्थ्य पर वैश्विक पहल, जीआईडीएच - एक डब्ल्यूएचओ प्रबंधित नेटवर्क' लॉन्च किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु के क्रांतिवीरा संगोल्ली रायन्ना (केएसआर) ट्रेन स्टेशन पर पहुंचने के करीब दो घंटे बाद आज उदयन एक्सप्रेस में आग लग गई। 

Advertisment

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर जी20 सम्मेलन के बहाने राजनीति करने और चुनावी कार्यक्रम चलाने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि 'जी20 का गठन 1999 में हुआ था। 19 देश और यूरोपीयन यूनियन इसके सदस्य हैं। इसके गठन से लेकर अब तक 17 देशों में बारी-बारी से जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ है और अब भारत का नंबर है।'

भाकपा (माले) ने कहा है कि कथित जीरो टॉलरेंस वाली योगी सरकार में भ्रष्टाचार की परतें खुलने लगी हैं। पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के सचिव सुधाकर यादव ने एक बयान में कहा कि करोड़ों का छात्रवृत्ति घोटाला, राज्य कर मुख्यालय में फर्जी बिल घोटाला, राजधानी में सरकारी जमीन हड़प घोटाला के अलावा नोएडा पुलिस के रिश्वत का रेट कार्ड वायरल होने से योगी सरकार में भ्रष्टाचार के ताजा मामले सामने आए हैं। इसके पहले के एक्सप्रेस वे निर्माण घोटाला, अयोध्या विकास परियोजना घोटाला समेत अन्य घोटालों की फेहरिस्त अलग है। भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए ही सरकार जीरो टॉलरेंस का ढोल जोर से बजाती है, जबकि एक-के-बाद-एक खुल रही परतें गवाह हैं कि भाजपा सरकार गले तक भ्रष्टाचार में डूबी है।

News headlines in Hindi for school assembly | ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | आज की बड़ी खबरें

Advertisment
सदस्यता लें