Advertisment

#breaking: अब तक की बड़ी ख़बरें | लेटेस्ट अपडेट 30 अगस्त 2023

30 अगस्त 2023 की बड़ी ख़बरें और ताज़ा अपडेट | जानें 30 अगस्त 2023 के ताज़ा समाचार और बड़ी ख़बरें। इस अपडेट में शामिल हैं विश्व घटनाएं, राजनीतिक मोर्चे, व्यापार और अर्थव्यवस्था. News headlines in Hindi for school assembly

author-image
hastakshep
30 Aug 2023
एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । आज की ताजा खबर (Latest News in Hindi) | 13 मार्च 2023 ब्रेकिंग न्यूज़

#breaking: अब तक की बड़ी ख़बरें | लेटेस्ट अपडेट 30 अगस्त 2023

30 अगस्त 2023 की अब तक की बड़ी खबरें

Advertisment

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि राहुल गांधी न तो किसी को डराते हैं और न ही किसी चीज से डरते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मैसूर में 1.10 करोड़ परिवारों की महिला मुखियाओं को 2,000 रुपये का भत्ता हस्तांतरित करने के लिए डिजिटल बटन दबाकर गृह लक्ष्मी योजना की शुरुआत करने के बाद एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये भत्ता दिया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी के योगदान पर सवाल उठाने के लिए खड़गे ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान साक्षरता दर 14 प्रतिशत से बढ़कर 74 प्रतिशत हो गई है। वे हमारे कार्यक्रमों को हाईजैक कर लेते हैं, उन्हें दोबारा दोहराते हैं और उन पर अपना प्रोजेक्ट होने का दावा करते हैं। एससी और एसटी में शिक्षा का स्तर 7 फीसदी था। हमने इसे बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया है। 1947 से पहले दो लाख प्राथमिक विद्यालय थे, अब वे आठ लाख हैं।”

इस अवसर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई पांच गारंटी महज योजनाएं नहीं हैं बल्कि शासन के मॉडल हैं।

Advertisment

आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं। उन्होंने जोर दिया कि उनके बयान को पार्टी का आधिकारिक बयान माना जाना चाहिए। बता दें कि आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ के अरविंद केजरीवाल के प्रधानमंत्री बनने संबंधी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आतिशी ने कहा कि ये उनकी (प्रियंका कक्कड़ की) निजी टिप्पणियां हैं, पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पीएम की रेस में हैं ही नहीं। आप पार्टी 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा है क्योंकि वे देश को बचाना चाहते हैं। संविधान के साथ-साथ देश को भी बचाने की जरूरत है।

एक तरफ तो मानसून ने पहाड़ी राज्यों में भारी तबाही मचाई है वहीं भारत में इस साल अगस्त में 1901 के बाद से सबसे शुष्क मौसम की स्थिति देखी गई है। एक वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने कहा कि यह अल नीनो की तीव्र स्थिति का स्पष्ट परिणाम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक वरिष्ठ प्रतिनिधि के मुताबिक, "अल नीनो के प्रभाव के कारण अगस्त में बारिश कम रही और इससे सितंबर में बारिश के पैटर्न पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।"

राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद व दिल्ली विश्वविद्यालय के सामाजिक कार्य विभाग से जुड़े प्रो मनोज झा का आगामी 4 सितंबर को होने वाला लेक्चर रद्द कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लेक्चर दिल्ली विश्वविद्यालय 'सेंटर फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट इन हायर एजुकेशन' यूजीसी-एचआरडीसी द्वारा निर्धारित था। हालांकि, अब लेक्चर की तय तारीख से पहले ही मनोज झा का लेक्चर रद्द किए जाने की सूचना भिजवाई गई है। इस घटनाक्रम से नाराज मनोज झा ने कहा, "मैं संसद में बोल सकता हूं, सड़क पर बोल सकता हूं, अखबारों में लेख लिख सकता हूं। लेकिन, अपने विश्वविद्यालय के शिक्षकों को संबोधित नहीं कर सकता हूं। यह क्या डर है। ऐसे बनेंगे हम विश्व गुरु, विश्वविद्यालयों को कुएं में तब्दील करके।"

Advertisment

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल 31 अगस्त से 1 सितम्बर 2023 तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। कल 31 अगस्त, 2023 को राष्ट्रपति रायपुर में ब्रह्माकुमारी के थीम ऑफ द ईयर "सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष" विषय के राज्य स्तरीय शुभारंभ में शामिल होंगी। 1 सितंबर, 2023 को राष्ट्रपति बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

चीन से जारी तथाकथित 2023 के मानचित्र, जिसमें चीन ने भारत के भू-भाग पर दावा किया है, को विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने खारिज कर दिया है। विदेश मंत्री ने कहा कि अनर्गल दावों से अन्य देशों की धरती चीन की नहीं हो जाएगी। एक निजी चैनल से बातचीत में कल डॉ जयशंकर ने कहा कि चीन को ऐसे नक्शे जारी करने की आदत है

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आगामी शनिवार से ओडिशा-छत्तीसगढ़-उत्तरी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में ताजा भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक अगले 3-4 दिनों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और सुदूर दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश की गतिविधि जारी रहने की उम्मीद है।

Advertisment

पुरुष एशिया हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को एक के मुकाबले 15 गोल से हरा दिया। ओमान के सलालेह में भारत के मनिन्दर सिंह ने कल सबसे अधिक 4 गोल किए। मोहम्मद रहील ने तीन गोल दागे जबकि सुखविंदर, गुरजोत सिंह और पवन राजभर ने दो-दो तथा मनदीप मोर और दिपसांग तिर्की ने एक-एक गोल किए।

News headlines in Hindi for school assembly | ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | आज की बड़ी खबरें

Advertisment

 

 

Advertisment
सदस्यता लें