#breaking: अब तक की बड़ी ख़बरें | लेटेस्ट अपडेट 31 जुलाई 2023
31 जुलाई 2023 की बड़ी ख़बरें और ताज़ा अपडेट | ताजा समाचार जानें 31 जुलाई 2023 के ताज़ा समाचार और बड़ी ख़बरें। इस अपडेट में शामिल हैं विश्व घटनाएं, राजनीतिक मोर्चे, व्यापार और अर्थव्यवस्था।
#breaking: अब तक की बड़ी ख़बरें | लेटेस्ट अपडेट 31 जुलाई 2023
31 जुलाई की अब तक की बड़ी खबरें
Advertisment
महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, मणिपुर सरकार से विवरण मांगा
सुप्रीम कोर्ट ने आज मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा से निपटने के लिए तौर-तरीके विकसित करने की जरूरत पर जोर देते हुए केंद्र तथा राज्य सरकार से ऐसे सभी मामलों में दर्ज एफआईआर का विवरण मांगा है। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार से मणिपुर को पुनर्वास उद्देश्यों के लिए प्रदान किए गए राहत पैकेज का विवरण भी प्रदान करने को कहा है।
सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए नहीं तैयार, विपक्ष बोला विस्तार से हो बात
Advertisment
कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के सभी दलों ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत विस्तार से चर्चा कराए जाने की मांग रखी है। चर्चा के लिए राज्यसभा के सभापति को 65 सांसदों ने नोटिस दिए हैं। वहीं राज्यसभा में नेता सदन पीयूष गोयल ने कहा कि चर्चा आज यानी सोमवार को ही हो सकती है। गोयल ने कहा कि मणिपुर मुद्दे पर यह चर्चा दोपहर 2 बजे से शुरू कराई जा सकती है सरकार इसके लिए तैयार है, लेकिन यह चर्चा नियम 176 के तहत करवाई जाए।
पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी अपनी मांगों पर अड़े रहे और सत्तापक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में अपनी बात रखते हुए नेता प्रतिपक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम नियम 267 के अंतर्गत चर्चा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी विनती है, इंडिया गठबंधन के कई सांसद मणिपुर के हालात देखकर लौटे हैं, मणिपुर जल रहा है।
बांग्लादेश, जातीय संसद चुनाव इस साल दिसंबर के अंत में होने की संभावना है।
Advertisment
बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त काजी हबीबुल अवल ने कल ढाका के निर्बचन भवन में चार देशों के चुनाव पर्यवेक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के मौके पर संवाददाताओं को यह जानकारी दी। सीईसी ने कहा कि आम चुनाव के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में की जा सकती है। जातीय संसद, जिसे राष्ट्र सभा के रूप में भी जाना जाता है, बांग्लादेश का सर्वोच्च विधायी निकाय है।
लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश की प्रगति और विकास में कथित उल्लेखनीय योगदान के लिए कल पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
Advertisment
लोकसभा अध्यक्ष को सताई संसद की गरिमा की चिंता
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा- संसद की कार्यवाही में समन्वित और सुनियोजित ढंग से बाधा डालने से संसद की गरिमा कम होती हैं।
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया
Advertisment
चीन के चेंगदू में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने स्वर्ण पदक जीता।
News headlines in Hindi for school assembly | ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | आज की बड़ी खबरें