#breaking: अब तक की बड़ी ख़बरें | लेटेस्ट अपडेट 6 सितंबर 2023
Latest update 6 सितंबर 2023 की बड़ी ख़बरें और ताज़ा अपडेट | जानें 6 सितंबर 2023 के ताज़ा समाचार और बड़ी ख़बरें। इस अपडेट में शामिल हैं विश्व घटनाएं, राजनीतिक मोर्चे, व्यापार और अर्थव्यवस्था. News headlines in Hindi for school assembly
#breaking: अब तक की बड़ी ख़बरें | लेटेस्ट अपडेट 6 सितंबर 2023
6 सितंबर 2023 की अब तक की बड़ी खबरें
Advertisment
सुप्रीम कोर्ट ने उस जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें केंद्र और सभी राज्यों को डराने, धमकाने, धोखे या उपहार और मौद्रिक लाभ का लालच देकर किए जाने वाले धोखाधड़ी वाले धार्मिक रूपांतरणों को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्देश देने की मांग की गई थी।
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने 'इंडिया' गठबंधन का नाम बदलकर 'भारत' - अलायंस फॉर 'बेटरमेंट, हार्मनी एंड रिस्पॉन्सिबल एडवांसमेंट फॉर टुमॉरो' - करने का सुझाव दिया, ताकि सत्तारूढ़ भाजपा नाम बदलने का अपना घिनौना खेल बंद करे।
असम के तिनसुकिया जिले में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम सात लोगों की मौत होने और कई अन्य के घायल होने का समाचार है।
Advertisment
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर पैदल चलने, साइकिल चलाने या पिकनिक की अनुमति नहीं है। इस इलाके को 'नियंत्रित क्षेत्र' घोषित किया गया है। जी-20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में निर्धारित है।
कांग्रेस ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र ने एजेंडा साझा किए बिना संसद का विशेष सत्र बुलाया है और कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सत्र के बारे में नौ मुद्दे उठाये हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को होने वाले लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (एलएएचडीसी) चुनाव को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि क्षेत्रीय पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) इन चुनावों के दौरान 'हल' चिह्न का हकदार है।
Advertisment
उत्तराखंड में फिर मौसम बदलने वाला है। आज से अगले तीन दिन बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से लुधियाना के लिए रोजाना अब फ्लाइट मिल सकेगी। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर के लोगों को दिल्ली के हवाई अड्डे से पंजाब जाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता था। लेकिन, अब गाजियाबाद से लुधियाना फ्लाइट शुरू हो जाने से एनसीआर के लोगों को काफी राहत मिलने जा रही है। सांसद वीके सिंह ने इसका आज शुभारंभ किया। लुधियाना जाने वाली फ्लाइट के पहले पैसेंजर राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा बने।
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश का नाम भारत और इंडिया विवाद को सत्ता पक्ष और विपक्ष की मिलीभगत बताया है। उनका कहना है कि इस लड़ाई के चलते देश के जरूरी मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
Advertisment
ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल प्रांत में चक्रवात के कारण हुई मूसलाधार बारिश और हवाओं की वजह से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए। अभी और अधिक बाढ़ आने की आशंका है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय मीडिया ने बताया कि मुकुम शहर के 85 प्रतिशत हिस्से में बाढ़ आ गई है। सैकड़ों लोगों को उनके घरों की छतों पर से बचाया गया।
News headlines in Hindi for school assembly | ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | आज की बड़ी खबरें