Advertisment

आज की दस बड़ी खबरें | 13 सितंबर 2023 आज की बड़ी खबरें

Today's big news 13 September 2023. Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news. आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

author-image
hastakshep
13 Sep 2023
एक क्लिक में आज की बड़ी खबरें । आज की ताजा खबर (Latest News in Hindi) | 13 मार्च 2023 ब्रेकिंग न्यूज़

आज की दस बड़ी खबरें | 13 सितंबर 2023 आज की बड़ी खबरें

Today's big news 12 September 2023. Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news.

Advertisment

आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, जो पिछले दो दिनों से यहां राष्ट्रीय राजधानी में फंसे हुए थे, आखिरकार कल दोपहर विमान की तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद कनाडा के लिए रवाना हो गए।

सुप्रीम कोर्ट ने कल राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ आसाराम बापू की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। हाई कोर्ट ने बलात्कार के मामले में सजा निलंबित करने के उनके आवेदन को खारिज कर दिया था।

Advertisment

एक बार फिर वो वार्षिक पड़ाव आ गया है। सितम्बर महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में, दुनिया की नज़र यूएन मुख्यालय पर टिकेगी, जब यूएन महासभा, देशों के राष्ट्रपतियों, शासनाध्यक्षों, प्रधानमंत्रियों, और राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत करेगी। यूएन महासभा के इस वार्षिक उच्चस्तरीय सत्र में ,193 देशों के प्रतिनिधि शिरकत करने के लिए, यूएन मुख्यालय में, उच्चस्तरीय कार्यक्रमों के सप्ताह के दौरान, पृथ्वी की नब्ज़ का जायज़ा लेने और वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए एकत्र होंगे। 

इस दौरान न्यूयॉर्क सिटी के मैनहैटन इलाक़े में स्थित यूएन मुख्यालय तक जाने वाले रास्तों पर कड़ी चौकसी रहेगी, रास्तों पर बड़े अवरोधक लगाए जाएंगे, और सुरक्षा बहुत कड़ी रखी जाएगी।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा नियुक्त स्वतंत्र मानवाधिकार जाँचकर्ताओं ने मानवाधिकार परिषद को बताया है कि म्याँमार में उग्र होती हिंसा के बीच आम लोग, सैन्य नेतृत्व द्वारा अंजाम दिए जा रहे भयावह अपराधों की पीड़ा भुगत रहे हैं। म्याँमार के लिए जाँच-पड़ताल टीम के प्रमुख निकोलस कुमजियन के अनुसार, हाल के महीनों में युद्ध अपराधों और मानवता के विरुद्ध अपराधों की आवृत्ति और गहनता केवल बढ़ी है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने 2018 में म्याँमार जाँच टीम की स्थापना की थी, और उसके अगले वर्ष इस दल ने अपना कार्य आरम्भ किया।

Advertisment

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल बृहस्पतिवार को राजस्थान के जयपुर में अंतराष्‍ट्रीय बांध सुरक्षा का उद्घाटन करेंगें। 15 देशों और कई राज्‍यों के विशेषज्ञों के इसमें शामिल होने की संभावना है। जल शक्ति मंत्रालय के मुताबिक भारत में 6 हजार बांध हैं और ये विश्‍व में बड़े बांधों के मामलों में तीसरे स्‍थान पर है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के सागर में बीपीसीएल की बीना रिफाइनरी में डाउनस्ट्रीम पेट्रोकेमिकल काम्‍पलेक्‍स और रिफाइनरी विस्‍तार परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

वर्ष 2024 के पद्म पुरस्‍कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन इस महीने की 15 तारीख तक किया जा सकता है। पद्म पुरस्‍कारों के लिए नामांकन पहली मई से शुरू हुआ था। गृह मंत्रालय ने कहा है कि पद्म पुरस्‍कारों के लिए नामांकन या सिफारिशें राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त की जाती है। पुरस्‍कारों की घोषणा अगले वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाएगी।

Advertisment

राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, आज दूरदर्शी स्वास्थ्य कार्यक्रम 'आयुष्मान भव:' अभियान का उद्घाटन करेंगी। देश भर में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और समावेशिता को फिर से परिभाषित करने के लिए निर्धारित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से होगा। इस सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (यूएचसी) और सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बाढ़ से लीबिया में हजारों लोगों के मरने की आशंका है। रेड क्रॉस के मुताबिक बाढ़ में दस हजार लोगों के लापता होने की आशंका है। डर्ना शहर का एक चौथाई क्षेत्र तूफान में बांधों के टूटने से नष्ट हो गया और एक हजार से अधिक शव यहां बरामद किए जा चुके हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | Daily School Assembly News Headlines in Hindi

 

 

Advertisment
सदस्यता लें