/hastakshep-prod/media/media_files/DFYIAjdTxpHOUUB5bArX.jpg)
आज की दस बड़ी खबरें | 15 सितंबर 2023 आज की बड़ी खबरें
Today's big news 14 September 2023. Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news.
आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार शाम करीब पांच बजे एक निजी बिजनेस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें पायलट, को-पायलट और एक महिला समेत सात भारतीय तथा डेनमार्क का एक नागरिक सवार था। विशाखापत्तनम्-मुंबई उड़ान में सवार लोगों की पहचान कैप्टन सुनील और कैप्टन नील (दोनों पायलट), ध्रुव कोटक, लार्स सोरेनसेन, के.के. कृष्णदास, आकाश शेट्टी, अरुल साली और कामाक्षी (एक मात्र महिला) के रूप में की गई है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, डॉ. (श्रीमती) सुदेश धनखड़ के साथ आज 15 सितंबर, 2023 को भोपाल, मध्य प्रदेश जायेंगे, जहां वे माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल मध्य प्रदेश के बीना में 50,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। परियोजनाओं में 49,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किये जाने वाले भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, नर्मदापुरम जिले में एक बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र; इंदौर में दो आईटी पार्क; रतलाम में एक मेगा औद्योगिक पार्क तथा मध्य प्रदेश में छह नए औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके में दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे पर रोडवेज की बस करीब 12 फीट नीचे गिर गई। खबरों के अनुसार इस घटना में 20 यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि थाना मसूरी क्षेत्रान्तर्गत दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर एक रोडवेज बस मेरठ से दिल्ली जा रही थी। बस अनियंत्रित होकर गिर गई। मौके पर लगभग 20 यात्री घायल थे। जिन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल एवं सर्वोदय अस्पताल भेज दिया गया।
मौसम विभाग ने पूर्वी भारत में आज तथा मध्य भारत में 17 सितंबर तक सक्रिय मानसून की स्थिति का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम भारत में 15 से 18 सितंबर तक वर्षा जारी रहेगी।
झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया से संक्रमितों की तादाद लगातार बढ़ रही है। बताया जाता है कि शाम तक झारखंड में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर करीब 950 हो गई है। बीते दो महीनों में डेंगू और इससे मिलते-जुलते लक्षणों से कम से कम एक दर्जन मरीजों की जान चली गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के हवाले से बताया गया है कि राज्य में डेंगू की पॉजिटिविटी रेट 14 फीसदी तक पहुंच गई है। राज्य के सरकारी अस्पतालों में बनाए गए डेंगू वार्ड लगभग फुल हो गए हैं। डेंगू संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में हैं। जिले में अब तक कुल 4869 सैंपल की जांच हुई है, जिसमें 651 डेंगू पाजिटिव मिले हैं।
उत्तर प्रदेश में भी लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यूपी के शो विंडो नोएडा और गाजियाबाद की तो यहां पर भी मामले बढ़ते जा रहे हैं। इन दोनों ही जिलों में डेंगू का नया स्ट्रेन डेन - 2 पाया गया है, जो बाकी स्ट्रेन के मुकाबले घातक होता है।
तूफान डेनियल के कारण आई बाढ़ से लीबिया में कम से कम पांच हजार तीन सौ लोगों की मृत्यु की आशंका है और दस हजार से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। तूफान के कारण बांध टूट जाने से लीबिया के पूर्वी शहर देरना का एक चौथाई भाग नष्ट हो गया। खबरों के मुताबिक केवल देरना में एक हजार पांच सौ से अधिक शव बरामद किये गये हैं। वहां मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। अधिकारियों के अनुसार मृतकों में मिस्र के कम से कम एक सौ पैंतालीस लोग शामिल हैं।
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष – (यूनीसेफ़) और विश्व बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया भर में लगभग 33 करोड़ 30 लाख बच्चे, चरम निर्धनता में जीवन जी रहे हैं, और हर छह में से औसतन एक बच्चे को, प्रतिदिन $2.15 से भी कम रक़म पर गुज़र-बसर करनी पड़ती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अलबत्ता, अत्यन्त गम्भीर निर्धनता में जीवन जीने वाले बच्चों की संख्या में, बीते दशक में पाँच करोड़ की कमी हुई है, यानि इतने बच्चे निर्धनता के इस दायरे से बाहर निकल सके हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के वर्ष 2023 उच्च-स्तरीय सप्ताह के केन्द्र में होगा - टिकाऊ विकास लक्ष्य (एसडीजी) शिखर सम्मेलन। इस सम्मेलन के लिए, 18 और 19 सितम्बर को विश्व नेतागण न्यूयॉर्क में एकत्रित होंगे। उनका लक्ष्य होगा: विश्व को सर्वजन के कल्याण हेतु हरित, स्वच्छ, सुरक्षित, न्यायपूर्ण भविष्य की राह पर वापस लाना।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | Daily School Assembly News Headlines in Hindi