आज की दस बड़ी खबरें | 23 अगस्त 2023 आज की बड़ी खबरें
Today's big news 23 August 2023. 23 August 2023 आज की अन्य बड़ी खबरें | breaking news Hindi. Today's top ten news. आज की ताजा खबर 23 August 2023, Latest News in Hindi 23 August 2023, Trending news in Hindi. 23 अगस्त 2023 आज की ताजा खबरें
आज की दस बड़ी खबरें | 23 अगस्त 2023 आज की बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar: आज की टॉप टेन न्यूज़ क्या है? | today's top 10 news 📰
Advertisment
आज सुबह की टॉप 10 खबरें | Top 10 news of this morning | आज की दस बड़ी खबरें | आज की अन्य बड़ी खबरें
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कल दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में BRICS बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग में संबोधन किया। पीएम मोदी का कहना है कि आने वाले सालों में भारत दुनिया का ग्रोथ इंजन बनेगा। उनका का कहना है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में आर्थिक उथल-पुथल के बावजूद भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत जल्द ही 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS Business Forum लीडर्स डायलॉग को संबोधित कर कहा, वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल के बावजूद भारत आज विश्व की fastest growing major economy है।
Advertisment
चौथी G20 संस्कृति कार्य समूह की बैठक आज से उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुरू होगी। बैठक में G20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
गुजरात कांग्रेस के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने कहा है कि भाजपा सरकार इस हद तक विफल हो गई है कि उसके अपने मतदाता ही उंगलियां काट रहे हैं।
कांग्रेस ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए उस पर प्रोफेसर सब्यसाची दास के शोधपत्र को लेकर हुए विवाद के बीच हरियाणा के सोनीपत स्थित अशोका यूनिवर्सिटी में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की टीम भेजने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा, ''सरकार लोकतंत्र की हत्या की बात साबित कर रही है।''
Advertisment
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 6 सितंबर को तीन यूरोपीय देशों की अपनी यात्रा पर जाएंगे और यूरोपीय संघ संसद की यात्रा और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
बिहार में 10 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) विद्यालय खुलेंगे। इसके अलावा सहरसा में भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल होगा। बिहार मंत्रिमंडल की कल हुई बैठक में इन प्रस्तावों की मंजूरी दे दी गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 25 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
केंद्र ने अगस्त महीने के लिए घरेलू कोटे में दो लाख टन चीनी का अतिरिक्त आवंटन प्रदान किया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा, घरेलू बाजार में अतिरिक्त चीनी से पूरे देश में उचित कीमतें सुनिश्चित होंगी।
Advertisment
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोवा की 3 दिवसीय यात्रा पर कल गोवा पहुंचीं। राष्ट्रपति ने पणजी के आज़ाद मैदान में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति आज गोवा विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और राज्य के जनजातीय समूहों के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। उसी दिन वह पोरवोरिम में गोवा विधानसभा को भी संबोधित करेंगी।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि ऑनलाइन नफ़रत अक्सर अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ हिंसक शारीरिक हमले भड़कने का कारण बनती है। उन्होंने सभी सरकारों, समुदायों व धार्मिक नेताओं से अपील की कि वो “नफ़रत व हिंसा भड़काने वाले कृत्यों के विरूद्ध” अपनी आवाज़ उठाएँ।